डॉलर हाउस चौक से मधुबनी चौक का नामकरण रामानंद पथ के रूप में किया जाएगा
-फोटो-37 : पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्थानीय शास्त्रीनगर स्थित शारदा आवास परिसर में राजनीति के पुरोधा जिला भाजपा के भीष्म पितामह स्व. रामानंद

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्थानीय शास्त्रीनगर स्थित शारदा आवास परिसर में राजनीति के पुरोधा जिला भाजपा के भीष्म पितामह स्व. रामानंद प्रसाद की 7 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। विधायक विजय खेमका , दिलीप दीपक एवं भाजपा के वर्तमान जिला अध्यक्ष मनोज सिंह व निर्वतमान जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल रंजन वर्मा द्वारा स्वर्गीय रामानंद प्रसाद के तैलीय चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्पर्चन के साथ समारोह शुरू हुआ। किसान नेता अनिरुद्ध मेहता ने अपने व्याख्यान में रामानन्द प्रसाद के साथ बिताए दिनों की याद लोगों को कराई। दिलीप दीपक द्वारा बताया गया कि रामानंद प्रसाद नानाजी देशमुख से प्रभावित होकर पोस्ट ऑफिस की नौकरी छोड़ कर अपने मातृसंगठन राष्ट्रीय स्वयं सेवक के कार्यों को पूर्णिया में खड़ा किया।
विधायक विजय खेमका ने स्व. प्रसाद की पुण्यतिथि पर घोषणा की डॉलर हाउस चौक से मधुबनी चौक का नाम करण रामानंद पथ के रूप में किया जाएगा। समाजिक कार्यकर्ता विजय श्रीवास्तव ने भाजपा के कार्यकर्ताओं, विधायक एवं जिला अध्यक्ष से रामानंद प्रसाद की पुण्यतिथि भाजपा कार्यालय में करने एवं उनके नाम पर सामुदायिक भवन हो इस बात की चर्चा की। भाजपा जिला अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमलोग स्व. रामानंद प्रसाद के लिए क्या करना है, इसकी हमेशा चिंता करते रहते हैं। चार्टर एकाउंटेंट राजीव श्रीवास्वत ने रामानंद प्रसाद के सादगी भरे जीवन की चर्चा की। कार्यक्रम को मुख्य रूप से संजय मोहन प्रभाकर, डॉ संजीव कुमार, गुप्तेश कुमार, अरविंद भोला आदि ने भी संबोधित किया। मंच संचालन गौतम वर्मा ने की। धन्यवाद ज्ञापन स्व. प्रसाद के पुत्र नीरज कुमार सिन्हा ने किया। इस अवसर पर सुनील सिन्हा, अनुपम कुमार ,अनिल कुमार ,चंदन सिंह, रागिनी सिंह,, पुष्पा देवी, निशा सिन्हा, संगीता सिंहा, ममता सिन्हा,हर्ष कुमार, अनुराग सिन्हा, श्रेयस कुमार,रितिका आदी उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।