अन्नप्राशन कार्यक्रम का किया गया निरीक्षण
शनिवार को सत्तर कटैया के आंगनबाड़ी केन्द्रों पर अन्नप्राशन दिवस मनाया गया। सेविका-सहायिका ने 6 से 9 महीने तक के बच्चों को खीर खिलाकर मुंहजुठी की। इसके साथ ही लाभार्थी महिलाओं को स्वास्थ्य, पोषण और...
Newswrap हिन्दुस्तान, सहरसाMon, 21 April 2025 02:56 AM

सत्तर कटैया। शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र पर अन्नप्राशन दिवस का आयोजन किया गया। सेविका-सहायिका ने 6 माह से 9 माह तक के बच्चों को खीर खिलाकर मूंहजुठी करते हुये अन्नप्राशन दिवस मनाया। सेविका द्वारा लाभार्थी महिलाओं को स्वास्थ्य एवं पोषण, बच्चों के ऊपरी आहार, नियमित टीकाकरण, वृद्धि निगरानी सहित अन्य आवश्यक जानकारी दी गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।