गोलीबारी में महिला जख्मी, इलाजरत
पतरघट थाना क्षेत्र के जम्हरा पंचायत में गुरुवार को मकई के पड़ाकी काटने के विवाद में गोलीबारी हुई, जिसमें एक महिला जख्मी हो गई। फुल कुमारी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सहरसा रेफर किया...

पतरघट, एक संवाददाता। पतरघट थाना क्षेत्र के जम्हरा पंचायत स्थित भद्दी फाड़ी टोला वार्ड 13 में गुरुवार को पशु चारा के लिए मकई का पड़ाकी काटने की विवाद में गोलीबारी में गोली लगने से एक महिला जख्मी हुई। गोली से जख्मी फुल कुमारी पति दीपक कुमार को परिजनों ने आनन-फानन में पीएचसी पतरघट लाया। जहां डाक्टर ने बांया पैर के घुटना समीप लगी गोली का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सहरसा रेफर किया। विवाद का कारण भद्दी फाड़ी टोला निवासी ललटु यादव पिता विजेन्द्र यादव ने बताया कि उनके खेत में लगे मकई का फसल में अज्ञात द्वारा पशु चारा के लिए पड़ाकी काट लिया गया था। वे खेत देखकर काटने वाले को बेनामी गाली-गलौज करते घर आ रहा था। उसी बीच उनका पड़ोसी संतोष यादव उनसे उलझ गया। दोनों में हाथापाई होने लगा। इतना में ही संतोष यादव अपने घर से हथियार लेकर निकला उनके उपर दो फायर कर दिया। तब तक उनका भाई पंकज यादव भी पहुंचा उनके उपर भी संतोष यादव गोली चला दिया। ये लोग बचने में कामयाब रहे। वहीं हल्ला और गोली की आवाज सुन पड़ोसी फुल कुमारी पति दीपक कुमार अपने बच्चे को लाने दरवाजे पर गई थीं। गोली चलने के दौरान एक गोली उनके बांया पैर में लगी। संतोष यादव वर्तमान में वार्ड सदस्य हैं। कई अपराधिक घटनाओं में संलिप्तता को लेकर पुलिस के सामने सुर्खियों में रहा है।
घटना की सूचना पर पतरघट थाना अध्यक्ष रौशन कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी लेते संतोष यादव का घर की तलाशी लिया। तथा संतोष की गिरफ्तारी के लिए कई तरह से दबाव बनाया। थाना अध्यक्ष ने कहा एक गोली चलने से फुल कुमारी जख्मी हुई हैं। पशु चारा के लिए मकई का पड़ाकी काटने के मामले में कहासुनी में गोली चलाई गई है। आवेदन प्राप्त होते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। तथा संतोष यादव का गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।