कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बने सतेंद्र
गाजियाबाद में उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पद पर सतेंद्र कुमार और सचिव पद पर सुमित ठाकुर ने जीत हासिल की। चुनाव में 49 मतदाताओं ने भाग लिया, जिसमें सतेंद्र को 26 और...

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्ररियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष व सचिव पद के लिए चुनाव हुआ, जिसमें अध्यक्ष पद पर सतेंद्र कुमार और सचिव पद पर सुमित ठाकुर ने जीत हासिल की। बाकी पदों पर आम सहमति से पदाधिकारी चयनित हो गए। शनिवार सुबह 11.30 बजे से जिला मुख्यालय में चुनाव अधिकारी केके शर्मा, मधु सक्सेना और अशोक शर्मा के निर्देशन में चुनावी प्रक्रिया शुरू हुई। चुनाव में 49 मतदाता ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर सतेंद्र कुमार को 49 में से 26 मत मिले। वहीं सचिव पद पर सुमित को 49 में से 26 मत मिले, जिसके बाद परिणाम घोषित कर नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। इस चुनाव में सात पदों पर आम सहमति बनी, जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर ध्रुव कुमार, संयुक्त सचिव पद पर अमनीश कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर शैलेश कुमार गुप्ता, क्रीडा सांस्कृतिक मंत्री गौरव शर्मा को निर्विरोध विजेता घोषित किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।