Lawyer Arrested for Eloping with Doctor s Wife in Saharsa Love Story Unfolds पूर्णिया पुलिस ने सहरसा से वकील को किया गिरफ्तार, Saharsa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSaharsa NewsLawyer Arrested for Eloping with Doctor s Wife in Saharsa Love Story Unfolds

पूर्णिया पुलिस ने सहरसा से वकील को किया गिरफ्तार

पूर्णिया पुलिस ने सहरसा में एक वकील को गिरफ्तार किया, जिसने 50 वर्षीय डॉक्टर की पत्नी को भगाया। घटना प्रभात कॉलोनी डॉनर चौक की है, जहां दोनों के बीच बचपन से प्रेम संबंध थे। परिवार के विरोध के बावजूद...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहरसाSat, 17 May 2025 04:20 AM
share Share
Follow Us on
पूर्णिया पुलिस ने सहरसा से वकील को किया गिरफ्तार

सहरसा, नगर संवाददाता। पूर्णिया पुलिस ने डाक्टर की पत्नी को भगाने के मामले में सहरसा में कार्रवाई करते हुए एक वकील को गिरफ्तार किया है। घटना केहाट थाना क्षेत्र के प्रभात कॉलोनी डॉनर चौक की है। जहां एक 60 वर्षीय वकील 50 वर्षीय डॉक्टर की पत्नी को लेकर फरार हो गया। पीड़ित डॉक्टर की सूचना पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू किया । पुलिस ने कार्रवाई कर दोनों को सहरसा जिले से बरामद कर लिया है।सहरसा शहर के प्रोफेसर कॉलोनी गंगजला निवासी वकील और डॉक्टर की पत्नी दोनों बचपन के दोस्त थे। दोनों के बीच वर्षों से प्रेम संबंध था।

वकील के अनुसार दोनों बचपन से एक-दूसरे से प्यार करते थे। लेकिन परिवारवालों ने शादी नहीं होने दी। वहीं परिजनों ने डॉक्टर से शादी करवा दिया। इसके बावजूद हमारा संपर्क बना रहा। इस अनोखी प्रेम कहानी की चर्चा हर जगह हो रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।