Sudden Death of Former Ward Secretary Shocks Family and Community समाजसेवी की असामयिक मौत पर शोक, Saharsa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSaharsa NewsSudden Death of Former Ward Secretary Shocks Family and Community

समाजसेवी की असामयिक मौत पर शोक

सोनवर्षा राज के हरिखंड निवासी पूर्व वार्ड सचीव 45 वर्षीय सिंकदर साह का हृदयाघात से निधन हो गया। वह दरभंगा में इलाज के दौरान सोमवार रात को चल बसे। उनके निधन से परिवार में कोहराम मच गया है, उनकी पत्नी...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहरसाWed, 28 May 2025 03:56 AM
share Share
Follow Us on
समाजसेवी की असामयिक मौत पर शोक

सोनवर्षा राज। नगर क्षेत्र के हरिखंड निवासी पूर्व वार्ड सचीव 45 वर्षिय सिंकदर साह की हृदयाघात से हुई असमायिक मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सिंकदर साह को दो तीन दिन पूर्व आघात आने पर दरभंगा ले जाया गया था। लेकिन सोमवार की रात ईलाज के दौरान ही उनका निधन हो गया। मंगलवार सुबह मृतक का शव जैसे ही हरीखंड पहुंचा ग्रामिणों की भीड़ जमा हो गई। वहीं पूरे परिवार में कोहराम मच गया।इस दौरान मृतक की पत्नी बेबी देवी का रो रोकर बुरा हाल हो गया था। गांव की अन्य महिलाए उसे शांत करने में जुटी हुई थी। मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी बेबी देवी सहित दो पूत्री एवं एक पूत्र को बेसहारा छोड़ गया है।

उसके असमायिक निधन पर नगर अध्यक्ष मनीष कुमार, उपाध्यक्ष शैल देवी, पूर्व मुखिया संजीव कुमार सिंह,मिलन कुमार पासवान, वार्ड प्रतिनिधि मों ईब्राहिम,अनील साह, भाजपा नेता अभिषेक कुमार सिंह उर्फ विक्की,सिकंदर साह,समैत अन्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिजनों को ढा़ढ़स बंधाया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।