Permanent Affiliation Granted to Kamala Rana Science College by State Government and BN Mandal University तीनों संकायों के सभी विषयों में मिला स्थायी संबंधन, Madhepura Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhepura NewsPermanent Affiliation Granted to Kamala Rana Science College by State Government and BN Mandal University

तीनों संकायों के सभी विषयों में मिला स्थायी संबंधन

कमला राणा साइंस कॉलेज पुरैनी को राज्य सरकार और बी एन मंडल विश्वविद्यालय से स्थायी संबंधन मिल गया है। इससे कॉलेज के प्रबंधन और कर्मचारियों में खुशी है। संस्थापक प्रशांत कुमार ने बताया कि स्नातक कला और...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधेपुराWed, 28 May 2025 04:06 AM
share Share
Follow Us on
तीनों संकायों के सभी विषयों में मिला स्थायी संबंधन

पुरैनी ,संवाद सूत्र। कमला राणा साइंस कॉलेज पुरैनी को राज्य सरकार और बी एन मंडल विश्वविद्यालय से स्थायी संबंधन मिल गया। स्थायी संबंधन मिलने पर महाविद्यालय प्रबंधन सहित शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारियों में खुशी है। महाविद्यालय के संस्थापक प्रशांत कुमार ने बताया कि स्नातक कला (सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी संकाय) विज्ञान एवं वाणिज्य संकायों में शैक्षणिक सत्र 2025-29 से स्थायी संबंधन प्रदान की गयी है। महाविद्यालय को स्थायी संबंधन मिलने से यहां दूरदराज के ग्रामीण बच्चों को डिग्री स्तर की शिक्षा प्राप्त करने में अब सहूलियत होगी। उन्होंने कुलपति व कुलसचिव के प्रति आभार जताया। कॉलेज की प्राचार्य अनुप्रिया राज ने बताया कि महाविद्यालय को सभी तीनों संकायों के सभी विषयों में स्थायी संबंधन ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे उच्च शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।