नीलगाय पर चली गोली लगने से बच्ची हुई जख्मी
उजियारपुर के डढ़िया असाधर गांव में रविवार को नीलगाय के शिकार के दौरान एक शूटर की गोली से 12 वर्षीय तबस्सुम घायल हो गई। गोली उसकी जांघ में लगी। परिजन उसे समस्तीपुर सदर अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल...

उजियारपुर, निज संवाददाता। अंगारघाट थाना के डढ़िया असाधर गांव में रविवार को नीलगाय के शिकार के दौरान शूटर की गोली से एक बच्ची जख्मी हो गयी। जख्मी बच्ची बारह वर्षीय पुत्री तबस्सुम गांव के वार्ड दो निवासी मो. वकील की पुत्री है। उसका इलाज समस्तीपुर सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब दस बजे डढ़िया चौर में नीलगायों का शिकार करने के लिए शूटरों को बुलाया गया था। बताया गया है कि शूटर ने एक नीलगाय को निशाना बना गोली चलायी। लेकिन नीलगाय भाग गयी। जिससे नीलगाय के बदले अपने मवेशी के लिए चारा काट रही तब्बसुम को गोली लग गयी। जिससे वह जख्मी हो चिल्लाने लगी। उसकी जांघ में गोली लगी थी। सूचना पर उसके परिजनद रोते बिलखते घटना स्थल पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल ले गए। जहां इलाज के बाद बच्ची खतरे से बाहर हुई। इधर, थानाध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने बताया कि नीलगाय के शिकार के दौरान बंदूक के चली गोली से बच्ची जख्ममी हुई है। परिजन के आवेदन पर उचित कार्रवाई की जायेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।