दलसिंहसराय में कुशवाहा सेवा समिति ने सम्राट अशोक की जयंती मनाई
दलसिंहसराय में कुशवाहा विकास सेवा समिति द्वारा सम्राट अशोक महान की जयंती धूमधाम से मनाई गई। शोभा यात्रा अंबेडकर सब्जी मंडी से शुरू हुई और समारोह स्थल पर समाप्त हुई। समारोह में विभिन्न वक्ताओं ने...

दलसिंहसराय। शहर के अस्पताल रोड में शनिवार को कुशवाहा विकास सेवा समिति के तत्वावधान में सम्राट अशोक महान की जयंती धूमधाम से मनाई गई। प्रारंभ में अंबेडकर सब्जी मंडी, बाजार समिति से रामसेवक प्रसाद के नेतृत्व में शोभा यात्रा निकाली गई। शहर के अलग-अलग पथों से होते हुये समारोह स्थल पहुंचने पर शोभा यात्रा समाप्त हो गई। जहां पांड़ के पूर्व मुखिया प्रमोद कुमार सिंह की अध्यक्षता एवं सब्जी मंडी के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण महतो के संचालन में जयंती समारोह का प्रतिनिधियों ने उद्घाटन किया। आगतों का स्वागत समिति के कार्यकारी अध्यक्ष ब्रह्मदेव कुशवाहा ने किया। वक्ताओं ने सम्राट अशोक के पराक्रम, उत्तर से दक्षिण तक के विजयी सफर, शासन प्रणाली तथा कलिंग युद्ध के बाद बौद्ध धर्म के माध्यम से विश्व को अहिंसा व प्रेम का संदेश देने की चर्चा कर उन्हें भारतीय इतिहास का सबसे शक्तिशाली सम्राट बताया। समारोह में डॉ. राजकुमार, सुखदेव महतो, पुंजय कुमार, सुधीर कुशवाहा, डॉ. डीएन सिंह, श्याम कुमार, राणा कुमार, रामशरण सिंह, मोहन कुमार मौर्य, प्रभात कुमार, चंद्रमणि कुमार, महेश्वर सिंह, पल्लव कुमार, रूपक कौशल, महेंद्र कुमार, गोपाल कृष्ण, पीके झा प्रेम, ई. अमित अभिषेक सहित समाज के अन्य लोग भी उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।