National Lok Morcha s Vinod Chaudhary Urges Participation in Constitutional Rights Rally in Morwa महारैली की सफलता को किया जनसंपर्क, Samastipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsNational Lok Morcha s Vinod Chaudhary Urges Participation in Constitutional Rights Rally in Morwa

महारैली की सफलता को किया जनसंपर्क

ताजपुर के राष्ट्रीय लोक मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी ने मोरवा विधानसभा में जनसंपर्क किया और लोगों से संवैधानिक अधिकारों की महारैली में भाग लेने की अपील की। बैठक में महागठबंधन के नेताओं ने संगठनात्मक...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरThu, 5 June 2025 04:00 AM
share Share
Follow Us on
महारैली की सफलता को किया जनसंपर्क

ताजपुर। राष्ट्रीय लोक मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी निषाद ने मोरवा विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क एवं बैठक कर लोगों से पार्टी द्वारा क्लब मैदान कंपनी बाग मुजफ्फरपुर में आहूत संवैधानिक अधिकार, परिसिमन सुधार महारैली को अधिकाधिक भागीदारी से सफल बनाने की अपील की। मौक़े पर प्रदेश महासचिव देवनारायण सिंह, जिलासचिव सह प्रवक्ता रामानंद सिंह, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मो बशीर, नागो राम, शिवचंद्र सदा मौजूद थे। महागठबंधन की बैठक में समिति का गठन ताजपुर। प्रखंड के सिरसिया स्थित मोरवा विधायक रणविजय साहू के आवासीय परिसर में महागठबंधन के घटक दलों के प्रखंड अध्यक्ष एवं प्रखंड सचिव की बैठक राजद प्रखंड अध्यक्ष नूर आलम की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में सांगठनिक मजबूती पर चर्चा के उपरांत प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति का गठन किया गया। समन्वय समिति में राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष नूर आलम, विष्णुदेव प्रसाद सिंह, सुजीत कुमार, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मालिक, संजय राय, वीआईपी के मो. तमन्ने, रहमत अली, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, आसिफ होदा आदि हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।