Tragic Fire Claims Lives of Siblings in Dalsingsarai दलसिंहसराय में घर में सो रहे सगे भाई-बहन जिंदा जले, Samastipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsTragic Fire Claims Lives of Siblings in Dalsingsarai

दलसिंहसराय में घर में सो रहे सगे भाई-बहन जिंदा जले

दलसिंहसराय के भगवानपुर चकशेखू में एक घर में आग लगने से भाई-बहन की जलकर मौत हो गई। घटना रविवार दोपहर हुई जब दोनों बच्चे सो रहे थे। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया गया है। मृतकों की पहचान 5 वर्षीय अंकिता...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरMon, 26 May 2025 02:46 AM
share Share
Follow Us on
दलसिंहसराय में घर में सो रहे सगे भाई-बहन जिंदा जले

दलसिंहसराय। दलसिंहसराय शहरी क्षेत्र के भगवानपुर चकशेखू में बाजार समिति के पास घर में लगी आग से सगे भाई-बहन की जलकर मौत हो गई। घटना रविवार दोपहर करीब ढाई बजे की है। घटना के समय दोनों मासूम सो रहे थे। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया गया है। मृतकों की पहचान नगर परिषद दलसिंहसराय, वार्ड एक के शंभू मांझी की पुत्री अंकिता कुमारी (5) और पुत्र अंकुश कुमार (3) के रूप में की गई है। लोगों ने बताया कि आग लगने के दौरान दूसरे घर में बच्चों के मौसा अमित सदा सो रहे थे। आग बुझाने पहुंचे लोगों ने उन्हें घर से बाहर निकाला।

झोपड़ीनुमा घर में लगी आग पर लोगों ने काबू पा लिया लेकिन तब तक घर के भीतर सो रहे दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। अपर थानाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। अग्निशमन विभाग के स्थानीय प्रभारी ओम प्रकाश सिंह ने भी मौका का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। आशंका है कि बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगी है। जानकारी के अनुसार, मृत बच्चों की मां फूलो देवी, पिता शंभु मांझी, मौसी रूबी देवी आदि काम करने के लिये घर से बाहर गये थे। आग लगने की जानकारी मिलने पर सभी घर लौटे। एक साथ दो मासूमों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। फूलो व रूबी पति और बच्चों के साथ दलसिंहसराय शहर स्थित मायके में बसी हुई हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।