संवाद में आत्मनिर्भर बनने की दी जानकारी
संझौली, संझौली, हिटी। मझौली पंचायत की उसरा गांव स्थित शारदा जीविका महिला ग्राम संगठन में बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन समिति द्वारा मंगलवार को महिला संवाद किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को...

संझौली, हिटी। मझौली पंचायत की उसरा गांव स्थित शारदा जीविका महिला ग्राम संगठन में बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन समिति द्वारा मंगलवार को महिला संवाद किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक व शैक्षिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को साझा करना और भविष्य की योजनाओं पर विचार करना था। कार्यक्रम में जीविका परियोजना प्रबंधक रंजीत कुमार ने बताया कि बिहार सरकार द्वारा संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं में जागरूकता बढ़ी है। वे समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। संवाद के दौरान कई जीविका समूह की महिलाओं ने अनुभव साझा करती हुई बतायी कि जीविका परियोजना से उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में सकारात्मक बदलाव आए हैं।
कार्यक्रम में समन्वयक कुमारी सोनी सिंह, प्रज्ञा सिन्हा, राम विनय कुमार आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।