Development Initiatives in Sasaram Municipal Dialogue Program Begins April 15 नगर निकायों में नगर जनसंवाद कार्यक्रम आज से , Sasaram Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSasaram NewsDevelopment Initiatives in Sasaram Municipal Dialogue Program Begins April 15

नगर निकायों में नगर जनसंवाद कार्यक्रम आज से

सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।ई है। साथ ही सहायक अभियंता शंकर कुमार यादव, शांतनू शाहू, पप्पू कुमार, पूजा कुमारी, हीरा लाल शर्मा व संजीव कुमार की भी प्रतिनियुक्ति की

Newswrap हिन्दुस्तान, सासारामMon, 14 April 2025 06:53 PM
share Share
Follow Us on
नगर निकायों में नगर जनसंवाद कार्यक्रम आज से

सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर निकायों के नव विस्तारित वार्डों में विकास कार्यों के क्रियान्वयन को लेकर नगर जन संवाद कार्यक्रम की शुरूआत मंगलवार से होगी। नगर जन संवाद कार्यक्रम को लेकर जिला स्तर से नामित अधिकारियों की उपस्थिति में विकास कार्यों पर चर्चा होगी। इस दौरान मोहल्लेवासियों से प्राप्त सुझाव पर उक्त वार्डों में विकास कार्य कराया जाएगा। नगर निगम सासाराम में जन संवाद कार्यक्रम 15 अप्रैल से शुरू होकर दो जून तक चलेगी। 15 अप्रैल को तुर्की, बाराडीह, मुरादाबाद खुर्द में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जन संवाद कार्यक्रम में जिला स्तरीय पदाधिकारी के रूप में श्रम पर्वतन पदाधिकारी चेनारी कपिलदेव प्रसाद व नगर निकाय के अधिकारी के रूप में उप नगर आयुक्त मैमुन निशा की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही सहायक अभियंता शंकर कुमार यादव, शांतनू शाहू, पप्पू कुमार, पूजा कुमारी, हीरा लाल शर्मा व संजीव कुमार की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। वार्ड संख्या एक की पार्षद रूखसार फिरदौस को भी संवाद कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। 15 अप्रैल को ही नेकरा, सेमरा, बैजला, कर्मडिहरी, तेतरी में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें जिलास्तरीय पदाधिकारी के तौर पर प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी सासाराम मिलन कुमार व निगम के अधिकारी के तौर पर नगर प्रबंधक अजहर हुसैन, धुवा, कठडिहरी, शुभमा, गोटपा व कर्मा में जिला स्तरीय पदाधिकारी के तौर पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी करगहर श्रीराम मिश्रा व नगर निगम के अधिकारी के तौर पर स्वच्छता पदाधिकारी कुमार अनुगम शामिल होंगें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।