राजनीतिक दलों ने बाबा साहब को किया याद
Hapur News - - उनकी मेरठ तिराहा स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किएण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए - भारत रत्न के बताए रास्ते पर चलने का लिए संकल्प

भारत रत्न एवं संविधान के निर्माता डा.भीमराव आम्बेडकर की 134 वीं जयंती राजनीतिक दलों ने धूमधाम से मनाई। उनकी मेरठ तिराहा स्थित प्रतिमा एवं मिनाक्षी रोड स्थित प्रतिमा पर भाजपा, बसपा, सपा, आसपा व कांग्रेसियों ने पहुंचकर माल्यार्पण किया। इस दौरान उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
संविधान निर्माता डा.भीमराव आम्बेडकर की जयंती भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश तोमर के नेतृत्व में पूरे जिले में प्रत्येक बूथ पर संपन्न हुई। जिलाध्यक्ष ने भी कई स्थानों पर बाबा साहब के प्रतिमा व उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब जैसे वर्ली पुरुष पृथ्वी पर कभी-कभी ही अवतरित होते हैं, उनके दिखाए गए मार्ग व बताए गए मार्ग पर चलना और किस प्रकार से प्रत्येक समाज का उत्थान हो इस बात पर उन्होंने सदैव अपने जीवन में प्रकाश डाला। गरीब, शोषित, वंचितों के लिए योजनाएं बनाई। वहीं पूर्व सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, सदर विधायक विजयपाल आढ़ती, जिला महामंत्री पुनित गोयल समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने मिनाक्षी रोड स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, जिला पंचायत सदस्य सतीश प्रमुख, राजू तेवतिया, हेमंत त्यागी, अनिरुद्ध, विक्रांत शर्मा आदि शामिल रहे।
वहीं बसपा जिलाध्यक्ष डा.एके कर्दम के नेतृत्व में बसपाई मेरठ तिराहा स्थित डा.भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा पर पहुंचे। उन्होंने डा.भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। डा.एके कर्दम ने कहा कि 14 अप्रैल को बाबा साहब की जयंती पर उनके योगदान को याद करने का दिन है। जिन्होंने समाज, शिक्षा, राजनीति और न्याय व्यवस्था की दिशा में कई बदलाव किए। उन्होंने दलित, पिछड़ो व गरीबों को शिक्षा और सामाजिक अधिकार दिलाने का काम किया। इस मौके पर दिनेश कुमार, राजकुमार सागर, विनोद कार्तिक, सतीश कश्यप, प्रदीप जाटव, नितिन कुमार, सुशील कुमार, गौरव प्रजापति, विनोद कर्दम, जोनी, दीपक आदि शामिल रहे।
वहीं जिला व शहर कांग्रेस कमेटी ने मेरठ तिराहा स्थित डा.भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा पर एकत्रित हुए। जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और शहर अध्यक्ष इरफान कुरैशी के संयुक्त नेतृत्व में संविधान निर्माता डा.भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि डा.भीमराव आम्बेडकर ने देश के उज्जवल भविष्य के लिए जो सपना देखा था, बाबा साहब के उन सपनों को साकार करने के लिए कांग्रेस जन सदैव प्रतिबद्ध है। इस मौके पर पूर्व विधायक गजराज सिंह, पीसीसी सदस्य अरविंद शर्मा, वीसी शर्मा, राजकुमार जौहरी, अब्दुल कलाम, सीमा शर्मा, सुशील शास्त्री, राहत चौधरी, रामप्रसाद जाटव, श्याम कर्दम, रघुवीर सिंह, ऐजाज अहमद, नरेश भाटी, मनीष त्यागी, गौरव गर्ग, निसार खान आदि शामिल रहे।
वहीं आसपा ने जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने मेरठ तिराहा स्थित डा.भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई। सुशील कुमार ने कहा कि बाबा साहब ने सामाजिक आंदोलन की शुरूआत की थी। उन्होंने बहिष्कृत हितकारिणी सभा की स्थापना की, जिसका उद्देश्य दलितों को शिक्षा और सामाजिक अधिकार दिलाना था। समाज में फैली जातिगत असमानता और छुआछूत के विरूद्ध व्यापक आंदोलन चलाए। उन्हीं का संघर्ष था कि दलित, शोषित, गरीबों को सामान अधिकार मिले।
वहीं सपा ने विभिन्न स्थानों पर डा.भीमराव आम्बेडकर की जयंती मनाई। पूर्व जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख ने पक्का बाग स्थित गोशाला, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ललित सिंह ने मेरठ तिराहा स्थित आम्बेडकर प्रतिमा के पास अपना शिविर लगाया। इस दौरान शोभायात्रा में आने वाले लोगों की सेवा की और उन्हें प्रसादी वितरित की। वहीं जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर ने मेरठ रोड स्थित प्रतिमा के अलावा विभिन्न स्थानों पर स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाबा साहब को याद किया। उन्होंने कहा कि उनके बताए रास्ते पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धाजंलि है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।