SRH vs MI Highlights: मुंबई ने लगाया जीता का 'चौका', हैदराबाद को 7 विकेट से धोया SRH vs MI live score ipl 2025 Sunrisers Hyderabad vs Mumbai Indians today ipl match Rajiv Gandhi Stadium hardik abhishek - cricket news
Hindi Newsक्रिकेटSRH vs MI Highlights: मुंबई ने लगाया जीता का 'चौका', हैदराबाद को 7 विकेट से धोया

SRH vs MI Highlights: मुंबई ने लगाया जीता का 'चौका', हैदराबाद को 7 विकेट से धोया

SRH vs MI Highlights: मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल 2025 के 41वें मुकाबले में सात विकेट से हराया। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 143 रन बनाए, इसके जवाब में मुंबई ने 26 गेंद शेष रहते मैच अपने नाम किया।

SRH vs MI Highlights: मुंबई ने लगाया जीता का 'चौका', हैदराबाद को 7 विकेट से धोया

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर

Himanshu Singh| लाइव हिन्दुस्तान | Thu, 24 Apr 2025 12:06 AM
हमें फॉलो करें

SRH vs MI Highlights IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने बुधवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से मात दी। सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 143 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 26 गेंद शेष रहते मैच अपने नाम किया। मुंबई ने 15.4 ओवर में तीन विकेट खोकर 146 रन बनाए। हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली मुंबई इंडियंस की टीम की जारी सीजन में लगातार चौथी जीत है। इसके साथ ही मुंबई 10 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में टीम तीसरे स्थान पर पहुंच गई है, वहीं हैदराबाद की टीम 6 हार के साथ नौवें स्थान पर बरकरार है।

144 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम को दूसरे ओवर में पहला झटका लगा। सलामी बल्लेबाज रयान रिकल्टन 8 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हुए। जयदेव उनादकट ने उन्हें आउट किया। विल जैक्स 19 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हुए। स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 46 गेंद में 70 रन की पारी खेली। सूर्यकुमार यादव 19 गेंद में 40 रन बनाकर नाबाद रहे। तिलक ने दो रन बनाए। हैदराबाद की ओर से जयदेव, मलिंगा और जीशान ने 1-1 विकेट लिया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद को तीन ओवर के अंदर दो झटके लगे। ट्रेविस हेड खाता नहीं खोल सके, जबकि ईशान किशन ने एक रन बनाया। अभिषेक शर्मा ने 8 और नितीश दो रन ही बना सके। अनिकेत 14 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए। 19वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने हेनरिक क्लासेन को आउटकर अभिनव मनोहन के साथ उनकी 99 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी का अंत किया। हेनरिक क्लासेन ने 44 गेंदों में नौ चौके और दो छक्के लगाते हुए (71) रनों की पारी खेली। ट्रेंट बोल्ट ने 20 ओवर में अभिनव मनोहर को भी आउट कर मुंबई के लिए सातवां विकेट लिया।

अभिनव मनोहर ने 37 गेंदों में तीन छक्के और दो चौके लगाते हुए (43) रन बनाए। हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 143 रनों का स्कोर खड़ा किया। मुंबई इंडियंस की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने चार और दीपक चाहर ने दो विकेट लिए। हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Mumbai Indians: 146/3 (15.4)

Sunrisers Hyderabad: 143/8 (20)

23 Apr 2025, 11:27:02 PM IST

SRH vs MI live score: ट्रेंट बोल्ट बने प्लेयर ऑफ द मैच

SRH vs MI live score: मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है। बोल्ट ने 4 ओवर में 26 रन देकर 4 विकेट लिए। उन्होंने आखिरी ओवर में नौ रन देकर दो विकेट लिए।

23 Apr 2025, 10:53:08 PM IST

SRH vs MI live score: मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया

SRH vs MI live score: मुंबई इंडियंस ने बुधवार को आईपीएल 2025 के 41वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हराया।

23 Apr 2025, 10:42:35 PM IST

SRH vs MI live score: रोहित शर्मा लौटे पवेलियन

SRH vs MI live score: मुंबई इंडियंस के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा 46 गेंद में 70 रन बनाकर पवेलियन लौटे। ईशान मलिंगा ने उन्हें आउट किया।

23 Apr 2025, 10:31:59 PM IST

SRH vs MI live score: मुंबई को जीत के लिए चाहिए 38 रन

SRH vs MI live score: मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 32 गेंद में 38 रन चाहिए। रोहित शर्मा 55 और सूर्यकुमार 18 रन बनाकर खेल रहे हैं।

23 Apr 2025, 10:24:33 PM IST

SRH vs MI live score: रोहित शर्मा ने लगाई फिफ्टी

SRH vs MI live score: रोहित शर्मा ने 35 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया है। जारी सीजन में लगातार दूसरी फिफ्टी लगाई है।

23 Apr 2025, 10:16:51 PM IST

SRH vs MI live score: मुंबई का दूसरा विकेट गिरा

SRH vs MI live score: मुंबई इंडियंस ने 10वें ओवर में दूसरा विकेट गंवा दिया है। जीशान ने विल जैक्स को पवेलियन भेजा है। जैक्स ने 19 गेंद में 22 रन बनाए।

23 Apr 2025, 09:58:51 PM IST

SRH vs MI live score: मुंबई ने 6 ओवर में बनाए 56 रन

SRH vs MI live score: मुंबई इंडियंस ने 6 ओवर में एक विकेट खोकर 56 रन बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए 84 गेंद में 88 रन चाहिए।

23 Apr 2025, 09:44:11 PM IST

SRH vs MI live score: रोहित-जैक्स ने पारी को संभाला

SRH vs MI live score: पहला विकेट गंवाने के बाद मुंबई इंडियंस की पारी को रोहित और जैक्स ने संभाला है। दोनों के बीच 20 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है।

23 Apr 2025, 09:35:06 PM IST

SRH vs MI live score: मुंबई का पहला विकेट गिरा

SRH vs MI live score: मुंबई इंडियंस को दूसरे ओवर में पहला झटका लगा है। सलामी बल्लेबाज रियान रिकल्टन 8 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हुए।

23 Apr 2025, 09:17:30 PM IST

SRH vs MI live score: हैदराबाद ने मुंबई को दिया 144 रनों का लक्ष्य

SRH vs MI live score: सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 144 रनों का लक्ष्य दिया है। हैदराबाद ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 143 रन बनाए हैं।

23 Apr 2025, 09:10:12 PM IST

SRH vs MI live score: अभिनव लौटे पवेलियन

SRH vs MI live score: अभिनव मनोहर 37 गेंद में 43 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। अंतिम ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने उन्हें आउट किया।

23 Apr 2025, 09:06:54 PM IST

SRH vs MI live score: हेनरिक क्लासेन की दमदार पारी का हुआ अंत

SRH vs MI live score: सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन 44 गेंद में 71 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने अभिनव के साथ छठे विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी की।

23 Apr 2025, 08:55:47 PM IST

SRH vs MI live score: सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 100 के पार

SRH vs MI live score: सनराइजर्स हैदराबाद ने 17वें ओवर में 100 का आंकड़ा पार कर लिया है। क्लासेन 61 और अभिनव 21 रन बनाकर खेल रहे हैं।

23 Apr 2025, 08:47:16 PM IST

SRH vs MI live score: हेनरिक क्लासेन ने लगाई फिफ्टी

SRH vs MI live score: सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने 34 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और एक छक्का लगाया है।

23 Apr 2025, 08:40:58 PM IST

SRH vs MI live score: हेनरिक ने एक छोर संभाला

SRH vs MI live score: हेनरिक क्लासे ने अभिनव मनोहर के साथ मिलकर पारी को संभाला है। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 40 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है।

23 Apr 2025, 08:24:03 PM IST

SRH vs MI live score: विग्नेश के ओवर में बने 15 रन

SRH vs MI live score: हेनरिक क्लासेन ने 10वें ओवर में विग्नेश के खिलाफ बड़े शॉट खेले। इस ओवर में उन्होंने 15 रन बटोरे। क्लासेन ने दो चौके और एक छक्का लगाया।

23 Apr 2025, 08:17:47 PM IST

SRH vs MI live score: हैदराबाद की आधी टीम पवेलियन लौटी

SRH vs MI live score: सनराइजर्स हैदराबाद ने 35 के स्कोर पर पांचवां विकेट गंवा दिया है। अनिकेत 14 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए।

23 Apr 2025, 07:55:58 PM IST

SRH vs MI live score: सनराइजर्स हैदराबाद ने 25 गेंद के अंदर गंवाए 4 विकेट

SRH vs MI live score: सनराइजर्स हैदराबाद ने 4.1 ओवर में 13 के स्कोर तक 4 विकेट गंवा दिए हैं। अभिषेक शर्मा 8 रन और नितीश रेड्डी दो रन बनाकर आउट हुए।

23 Apr 2025, 07:45:57 PM IST

SRH vs MI live score: सनराइजर्स हैदराबाद का दूसरा विकेट गिरा

SRH vs MI live score: सनराइजर्स हैदराबाद को तीसरे ओवर में दूसरा झटका लगा है। ईशान किशन 4 गेंद में एक रन बनाकर आउट हुए। दीपक चाहर को पहली सफलता मिली।

23 Apr 2025, 07:43:32 PM IST

SRH vs MI live score: ट्रेविस हेड सस्ते में लौटे पवेलियन

SRH vs MI live score: सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड एक बार फिर सस्ते में पवेलियन लौट गए हैं। वह खाता नहीं खोल सके। उन्होंने चार गेंदें खेली। ट्रेंट बोल्ट ने उन्हें आउट किया।

23 Apr 2025, 07:31:39 PM IST

SRH vs MI live score: हैदराबाद और मुंबई के खिलाड़ियों ने पहलगाम हमले पर शोक व्यक्त किया

SRH vs MI live score: सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने मैच शुरू होने से पहले पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति शोक जताने के लिए एक मिनट का मौन रखा।

23 Apr 2025, 07:24:14 PM IST

SRH vs MI live score: हार्दिक-कमिंस ने पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि

SRH vs MI live score: हार्दिक ने कहा मैं पहलगाम में हुए आतंकवादी हमलों की निंदा करता हूं और इसके पीड़ितों को श्रद्धांजलि देता हूं। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर कहा यह हमारे लिए भी दिल दहला देने वाला है। हमारी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं।

23 Apr 2025, 07:09:03 PM IST

SRH vs MI live score: सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग इलेवन

SRH vs MI live score: सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, ईशान मलिंगा

23 Apr 2025, 07:08:27 PM IST

SRH vs MI live score: मुंबई इंडियंस प्लेइंग इलेवन

SRH vs MI live score: मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, विग्नेश पुथुर

23 Apr 2025, 07:07:41 PM IST

SRH vs MI live score: दोनों कप्तानों ने शोक व्यक्त किया

SRH vs MI live score: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या और सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने पहलगाम में हुए घातक आतंकवादी हमले पर शोक व्यक्त करते हुए इसकी कड़ी निंदा की। सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति शोक जताने के लिए आईपीएल मैच के दौरान काली पट्टी बांधकर खेल रहे हैं।

23 Apr 2025, 07:03:44 PM IST

SRH vs MI live score: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस

SRH vs MI live score: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

23 Apr 2025, 06:52:30 PM IST

SRH vs MI live score: कुछ देर में होगा टॉस

SRH vs MI live score: सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले मैच के लिए कुछ देर में टॉस होगा।

23 Apr 2025, 06:44:47 PM IST

SRH vs MI live score: हैदराबाद बनाम मुंबई आमने-सामने की टक्कर में कौन आगे

SRH vs MI live score: सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच कुल 24 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 10 सनराइजर्स हैदराबाद ने जीते हैं, जबकि 14 मैचों में मुंबई जीत हासिल करने में कामयाब रहा है।

23 Apr 2025, 06:28:05 PM IST

SRH vs MI live score: सनराइजर्स हैदराबाद के लिए बड़ी चुनौती

SRH vs MI live score: सनराइजर्स के बल्लेबाजों ने सपाट विकेटों पर अच्छा प्रदर्शन किया है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ अनुकूल पिच पर खेलने से उनके सामने खोई लय हासिल करने का सुनहरा मौका है। सनराइजर्स की बल्लेबाजी का दारोमदार उसकी सलामी जोड़ी अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड पर होगा । पावरप्ले में उनका कामयाब रहना टीम के लिये बहुत जरुरी है।

23 Apr 2025, 05:57:52 PM IST

SRH vs MI live score: मुंबई इंडियंस ने लगाई जीत की हैट्रिक

SRH vs MI live score: हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में मुंबई इंडियंस की टीम सीजन के शुरुआती मुकाबले में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी। टीम ने पांच में से चार मुकाबले गंवाए थे लेकिन पिछले तीन मैचों में टीम ने जीत दर्ज की है और पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर है।

23 Apr 2025, 05:00:22 PM IST

SRH vs MI live score:मुंबई इंडियंस टीम

SRH vs MI live score: मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), श्रीजीत कृष्णन (विकेटकीपर), बेवोन जैकब्स, तिलक वर्मा, नमन धीर, विल जैक्स, मिशेल सेंटनर, राज अंगद बावा, विग्नेश पुथुर, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, वीएस पेनमेत्सा, अर्जुन तेंदुलकर, मुजीब उर रहमान, जसप्रीत बुमराह।

23 Apr 2025, 04:21:46 PM IST

SRH vs MI live score: सनराइजर्स हैदराबाद टीम

SRH vs MI live score: सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अथर्व तायदे, अभिनव मनोहर, अनिकेत वर्मा, सचिन बेबी, स्मरण रविचंद्रन, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), ट्रैविस हेड, हर्षल पटेल, कामिंडु मेंडिस, वियान मुल्डर, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद शमी, राहुल चाहर, सिमरजीत सिंह, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा।

23 Apr 2025, 03:42:42 PM IST

SRH vs MI live score: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस

SRH vs MI live score: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का 41वां मैच बुधवार को खेला जाएगा। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच होगा। ये मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।

लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, LSG vs DC, आईपीएल 2025 , आईपीएल शेड्यूल , आईपीएल पॉइंट्स टेबल , आईपीएल ऑरेंज कैप से जुड़ी खबरें और आईपीएल पर्पल कैप वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |