Government Organizes Sports Competition in Bihar Schools विद्यालयों में खेल प्रतियोगिता आयोजित , Sasaram Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSasaram NewsGovernment Organizes Sports Competition in Bihar Schools

विद्यालयों में खेल प्रतियोगिता आयोजित

(युवा पेज)त कई अन्य मध्य विद्यालय व उच्च विद्यालयों में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से एथलेटिक्स,

Newswrap हिन्दुस्तान, सासारामSat, 26 April 2025 06:33 PM
share Share
Follow Us on
विद्यालयों में खेल प्रतियोगिता आयोजित

तिलौथू, हिन्दुस्तान टीम l प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय व उच्च विद्यालयों में सरकार द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो अभ्यर्थियों ने भाग लिया। बताते चलें कि सरकार के निर्देशानुसार यह खेल प्रतियोगिता कार्यक्रम 25 अप्रैल से लेकर और 27 अप्रैल तक पूरे बिहार के सरकारी मध्य विद्यालय व उच्च विद्यालयों में आयोजन करना है। इसी कड़ी में शनिवार को तिलौथू प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय महाराजगंज, मध्य विद्यालय भीषणा, मध्य विद्यालय लेवड़ा सहित कई अन्य मध्य विद्यालय व उच्च विद्यालयों में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से एथलेटिक्स, साइकिलिंग, वॉलीबॉल, फुटबॉल और कबड्डी खेल प्रतिस्पर्धा में 14 से 16 वर्ष के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रजनीश कुमार ने बताया कि यह खेल प्रतियोगिता कार्यक्रम बच्चों में खेल के प्रति रुचि जगाने व बच्चों को खेल के क्षेत्र मे प्रतिभावान बनाने हेतु इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इतना ही नहीं सभी सरकारी विद्यालयों में खेल प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों के चयन हेतु मसाल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है l फोटो नंबर-5 कैप्शन्- मध्य विद्यालय लेवड़ा में साइकलिंग प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।