श्री शतचंडी महायज्ञ सह प्राण प्रतिष्ठा की निकाली शोभा यात्रा
बिक्रमगंज, निज संवाददाता।या था। चिलचिलाती धूप में भी मां-बहनें कलश लेकर नंगे पांव चल रही थीं। बताया महायज्ञ 28 अप्रैल से प्रारंभ होकर चार मई तक चलेगी

बिक्रमगंज, निज संवाददाता। प्रखंड की मानी पंचायत अंतर्गत रमनडिहरा गांव में आयोजित श्रीशतचंडी महायज्ञ सह प्राण प्रतिष्ठा के लिए जलभरी सह शोभा यात्रा सोमवार को निकाली गयी। जो बैरी, मठिया, बेनसागर होते हुए इटढ़िया फाल पहुंची। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने कलश में जलभरी की। शोभा यात्रा के दौरान हाथी-घोड़े आकर्षण के केंद्र थे। वहीं जयकारे से वातावरण भक्तिमय हो गया था। चिलचिलाती धूप में भी मां-बहनें कलश लेकर नंगे पांव चल रही थीं। बताया महायज्ञ 28 अप्रैल से प्रारंभ होकर चार मई तक चलेगी। घरवासडीह के श्री नारायणाचार्य जी महाराज के सानिध्य में यज्ञ का कार्य संपन्न होगा। यज्ञ समिति अध्यक्ष हरिशंकर सिंह, सचिव अवधेश राम, कोषाध्यक्ष बृज बिहारी सिंह, अरुण कुमार, मुखिया लवजी गौतम, नवीनचंद्र साह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष संजय वर्मा, अनिल कुमार, केदार प्रसाद, पन्नालाल साह, भारत सिंह, भोला सिंह, राजेश साह, मुन्ना सिंह, डा. रवीन्द्र सिंह, रमाकांत सिंह, शैलेंद्र गिरी, विनोद कुमार सिंह, बाबूलाल सिंह, संतोष कुमार सिंह, सरोज सिंह, श्रीराम राम, दशरथ राम, बिहारी सिंह, वीरेंद्र सिंह, रामेश्वर सिंह, राजनाथ राम, हीरालाल पासवान, नौलाख सिंह, सुमंत कुमार, श्रीनिवास सिंह, दिनेश यादव, शेषनाथ सिंह, करमू सिंह, मीना देवी, अंजनी कुमारी, चित्रा देवी आदि थीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।