दिनारा: पत्नी से झगड़ा कर पेड़ में फांसी लगा युवक ने की आत्महत्या
(पेज तीन की सेकेंड लीड)की रात बताई जाती है। मृतक मैरा पश्चिम टोला निवासी विजय चौधरी का लगभग 32 वर्षीय पुत्र चितरंजन कुमार चौधरी बताया जाता

दिनारा, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के मैरा टोला पर एक युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर कर आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार की रात बताई जाती है। मृतक मैरा पश्चिम टोला निवासी विजय चौधरी का लगभग 32 वर्षीय पुत्र चितरंजन कुमार चौधरी बताया जाता है। घटना की वजह पति-पत्नी विवाद बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त युवक अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद कर गुस्से से रात में घर से बाहर निकल गया। सुबह ग्रामीणों ने गांव से पश्चिम दिशा स्थित ब्रह्मा स्थान पर नीम के पेड़ से गमछा के सहारे लटके शव को देख शोर मचाया। घटना सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना थाना को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव पेड़ से उतार कब्जे में लिया। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने दो भाइयों में बड़ा था। मृतक के दो पुत्र एवं एक पुत्री बताई जाती है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। परिवार मेहनत मजदूरी एवं खेती-बाड़ी पर गुजर बसर करता है। मृतक महाराष्ट्र में निजी कंपनी में नौकरी करता था। थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।