पुनौरा में 70 साल की बुजुर्ग महिला से साथ दुष्कर्म
सीतामढ़ी में 70 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म की शर्मनाक घटना हुई। महिला दाई का काम कर घर लौट रही थी, जब एक बदमाश ने उसे सुनसान जगह पर घेर लिया। लूटपाट की कोशिश के बाद उसे झोपड़ी में ले जाकर...

सीतामढ़ी। शहर में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। जहां एक 70 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म किया गया है। यह घटना बुधवार की देर रात की बतायी जा रही है। पुनौरा थाना क्षेत्र की बुजुर्ग महिला शहर से दाई काम कर के घर लौट रही थी। जहां रास्ते में पुल के समीप सुनसान जगह पर एक बदमाश ने उसे घेर लिया। फिर लूटपाट की कोशिश की। इसके बाद उसे उठाकर बगल के सरेह में एक झोपड़ी नूमा घर में ले गया। जहां उसका मूंह बांधकर दुष्कर्म किया। वहीं छोड़कर फरार हो गया। बुधवार रात पीड़िता के बेटे ने थाने में शिकायत दर्ज करायी। पुलिस ने महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पीड़िता का चेकअप कराया गया है। थानाध्यक्ष आलोक कुमार यादव ने बताया कि 70 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म और मारपीट किया गया है। एक अज्ञात बदमाश एफआईआर दर्ज किया गया है। बदमाश को चिन्हित कर जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।