Hindi NewsBihar NewsSitamarhi NewsBJP Meeting in Nanpur Expansion of Organizational Structure with New Leaders
बैठक में भाजपा मंडल कार्यकारिणी का विस्तार
नानपुर में भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें मंडल अध्यक्ष अभय कुमार मुन्ना ने अध्यक्षता की। मंडल प्रभारी नैजू कुमार कुशवाहा के समक्ष कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। पार्टी का प्रभाव बढ़ाने...
Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ीWed, 2 April 2025 06:28 PM

नानपुर। नानपुर दक्षिणी भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक नौआडीह हनुमान मंदिर के पास मंगलवार को हुई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अभय कुमार मुन्ना ने की। बैठक में मंडल प्रभारी नैजू कुमार कुशवाहा के समक्ष मंडल कार्यकारिणी सदस्यों का विस्तार किया गया। बताया कि पार्टी का प्रभाव जन-जन तक पहुंचाने के लिए छह महामंत्री और छह उपाध्यक्ष बनाया गया है। विनय और अमलेश कुमार को महामंत्री बनाया गया है। वहीं विनोद झा, सुनील कुमार, अजय कुमार, सुरेन्द्र, हेमंत, किंकर पांडे और गणेश पांडे को उपाध्यक्ष की जवाबदेही दी गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।