Brutal Attack on Woman Over Land Dispute in Sitamarhi जमीन विवाद में महिला पर कुल्हाड़ी से हमला, जख्मी, Sitamarhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSitamarhi NewsBrutal Attack on Woman Over Land Dispute in Sitamarhi

जमीन विवाद में महिला पर कुल्हाड़ी से हमला, जख्मी

सीतामढ़ी के नगर थाना क्षेत्र में भूमि विवाद के चलते एक महिला राजकुमारी देवी को बुरी तरह पीटा गया और कुल्हाड़ी से हमला किया गया। परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। महिला के पति जयकिशोर महतो ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ीMon, 2 June 2025 12:42 AM
share Share
Follow Us on
जमीन विवाद में महिला पर कुल्हाड़ी से हमला, जख्मी

सीतामढ़ी। नगर थाना क्षेत्र के भासर रमनाटोला वार्ड-09 में भूमि विवाद में एक महिला को बेहरमी से पीट दिया। वहीं कुल्हाड़ी से हमला कर घायल दिया। महिला को परिजनों ने आननफानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायल महिला जयकिशोर महतो की पत्नी राजकुमारी देवी है। बताया गया कि जमीन नापी को लेकर हुए विवाद में महिला पर हमला किया गया। सूचना पर पहुंचे नगर थाना के एसआई अमरेंद्र कुमार ने पीड़ित महिला का बयान दर्ज किया। इसमें राम कुमार सिंह और उसके पिता सीताराम महतो को आरोपित किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।