Unknown Vehicle Hits Woman in Sitamarhi Leaves Her Dead सड़क हादसे में महिला की मौत, Sitamarhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSitamarhi NewsUnknown Vehicle Hits Woman in Sitamarhi Leaves Her Dead

सड़क हादसे में महिला की मौत

सीतामढ़ी में शनिवार रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क किनारे जा रही महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान नहीं हो पाई। लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और महिला को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ीMon, 2 June 2025 12:44 AM
share Share
Follow Us on
सड़क हादसे में महिला की मौत

सीतामढ़ी। सीतामढ़ी-पुपरी पथ पर भौरों कोठी गांव के पास शनिवार की देर रात अज्ञात वाहन की ठोकर से सड़क किनारे से जा रही महिला की मौत हो गयी। मृत महिला की पहचान नहीं हो सकी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार को सड़क किनारे जा रहे थे। तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी थी। शव सड़क किनारे पड़ा हुआ था, सिर पूरी तरह फैक्चर हो गया था। इसके बाद पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया।

नगर थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर रखा गया। 72 घंटे में शिनाख्त नहीं होने आगे की कार्रवाई की जायेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।