20सूत्री की बैठक में उठा भ्रष्टाचार का मामला
रीगा में नवगठित बीस सूत्री की पहली बैठक हुई, जिसमें मनरेगा में भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाई गई। सदस्यों ने आंगनबाड़ी केंद्रों में फर्जी निकासी और स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की...

रीगा। संवाद सूत्र। नवगठित बीस सूत्री की पहली बैठक प्रखंड कार्यालय स्थित सभा कक्ष में अरुण सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुई। बैठक का संचालन उपाध्यक्ष विनोद राय पटेल ने किया। सदस्यों के परिचय के बाद पहला वक्ता कैलाश बिहारी मिश्रा ने मनरेगा में व्याप्त भ्रष्टाचार के उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग उठाई। कहा कि प्रखंड क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सीमान बांध के नाम पर कई करोड़ रूपए की फर्जी तरीके से निकासी की गई है। जब कि सीमान बांध नाम से कोई योजना नहीं है। फर्जी पोखर खुदाई कार्य और पशु शेड निर्माण का भौतिक सत्यापन कराने की मांग की गई।
जिला स्तरीय अधिकारी भी मनरेगा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार की बात को जानते हैं पर सभी चुप्पी साधे है। जद यू के प्रखंड अध्यक्ष विनोद राय पटेल ने आंगनबाड़ी केंद्र पर सवाल उठाया कहा कि 70% फर्जी आंगनबाड़ी केंद्र के नाम पर राशि की निकासी हो रही है। जिसमें बरीय अधिकारी भी संलिप्त है। अधिकांश आंगनवाड़ी केंद्र से प्रति महीने की उगाही को लेकर कई बार शिकायत की गई लेकिन वरीय अधिकारियों की संलिप्तता के वजह से कोई करवाई नहीं हुई। साथ ही बताया गया कि डीएम के आदेशों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है जहां डीएम के द्वारा रोस्टर के अनुसार चिकित्सक को ड्यूटी करने का निर्देश दिया गया है वहीं अधिकांश चिकित्सक रोस्टर के अनुसार ड्यूटी नहीं करते हैं। अधिकांश सदस्यों ने व्याप्त रूप से चल रहे भ्रष्टाचार की जांच कराने की मांग,कार्यवाही पुस्तिका में दर्ज करने का प्रस्ताव रखा। कुल मिलाकर वीस सूत्री की पहली बैठक में सदस्यों ने सरकारी अधिकारियों एवं कर्मियों के कामकाज पर विषेस रूप से नाराजगी व्यक्ति की, और सरकारी काम काज पर सवाल उठाया। मौके पर वीडीओ संजय पाठक, सीओ ममता कुमारी, स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि हरि किशोर सिंह, सहकारिता पदाधिकारी उदय सिंह, जीविका के अधिकांश सदस्यों के साथ साथ पूनम देवी, केशरदेव लाल साह, चित्र पाल पासवान, विजय पासवान, रामनाथ मंडल आदि उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।