Massive Fire in Runnisaidpur Village Destroys 20 Homes Residents Lose Valuable Property रुन्नीसैदपुर में भीषण अग्नि कांड, लगभग बीस घर जले, Sitamarhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSitamarhi NewsMassive Fire in Runnisaidpur Village Destroys 20 Homes Residents Lose Valuable Property

रुन्नीसैदपुर में भीषण अग्नि कांड, लगभग बीस घर जले

रुन्नीसैदपुर के मोरसंड गांव में बुधवार को अचानक आग लग गई, जिससे लगभग बीस घर जलकर राख हो गए। आग भीम सहनी के घर से शुरू हुई और तेजी से फैल गई। स्थानीय लोगों ने अग्निशामक को सूचना दी, जिन्होंने आग पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ीThu, 6 March 2025 02:02 AM
share Share
Follow Us on
रुन्नीसैदपुर में भीषण अग्नि कांड, लगभग बीस घर जले

रुन्नीसैदपुर। रुन्नीसैदपुर प्रखंड के मोरसंड गांव के वार्ड चार में बुधवार को अचानक से आग लग गयी। देखते-देखते आग विकराल रूप ले लिया। जबतक आग पर काबू पाया जाता तबतक लगभग बीस घर जलकर राख हो गया। जिससे लोगों के लाखों रुपये के समान जलकर खाक हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग पहले भीम सहनी के घर में अचानक से लगी। जबतक लोग कुछ समझते व आग पर काबू पाते तबतक आग ने विकराल रुप ले लिया। देखते ही देखते मोहन सहनी, जय किशन सहनी, राजू सहनी, चंद्र किशोर सहनी, राजकली देवी, शिव कुमार सहनी, आनंद सहनी, अर्जुन सहनी, नकुल सहनी, राम किशोर सहनी, राजन कुमार, छठिया देवी, ढोराई सहनी, कन्हाई कुमार, जितेंद्र सहनी, सहदेव सहनी, शत्रुघ्न सहनी, मीठू सहनी एवं रमन सहनी का घर आग की चपेट में आ गया। जिससे सभी घर जलकर राख हो गया। आग अपने चपेट में एक बाइक चार बकरी अनाज एवं कपड़ा समेत घर के सभी सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने से सूचना ग्रामीणों के द्वारा अग्निशमन केंद्र को दी गयी। मौके पर पहुंचे अग्निशमन वाहन एवं ग्रामीणों के द्वारा आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने के उसकी विकरालता देख लोग जल्दी से अपना किमती सामान निकालने लगे। गैस सिलेंडर सहित अन्य खाद्य सामग्री व खानपान के सामन निकाल सुरक्षित स्थान पर खने लगे। घटना की पुष्टि सीओ आदर्श गौतम ने करते हुए कहा कि अग्नि कांड की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड से आग पर काबू पा लिया गया। जांच प्रतिवेदन आते ही पीड़ित परिवारो के बीच जल्द से जल्द मुआवजे की राशि दिया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।