बाइक मैकेनिक की दिनों बेटी बनी बिहार पुलिस में कांस्टेबल
मैंरवा के पुखरेड़ा गांव के मनोज कुमार सिंह की दो बेटियों प्रियंका कुमारी और प्रीति कुमारी ने बिहार पुलिस की कांस्टेबल परीक्षा में सफलता हासिल की है। दोनों ने लगातार तीन वर्षों तक पटना में तैयारी की और...

मैंरवा। थाना क्षेत्र के पुखरेड़ा गांव निवासी मनोज कुमार सिंह की दो बेटियों ने बिहार पुलिस में एक साथ सफलता हासिल किया है। दोनों बेटी एक साथ कांस्टेबल बनी हैं। दोनों ने एक साथ बिहार कांस्टेबल की परीक्षा में उत्तीर्ण होकर अपने परिवार के साथ अपने गांव का भी नाम रोशन किया है। प्रियंका कुमारी और प्रीति कुमारी दोनों पटना में लगातार तीन वर्ष से रहकर इसकी तैयारी कर रही थीं। वहीं इस संबंध में बाइक मैकेनिक पिता मनोज कुमार सिंह ने बताया कि उनकी दोनों बेटियां शुरू से ही मेधावी रही हैं। वह किसी भी काम को लगन के साथ करती आ रही हैं।
इसके परिणाम स्वरूप उन दोनों को सफलता प्राप्त हुई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।