Bihar Talent Search Sports Program Mashal-2024 Kicks Off in Raghunathpur Schools प्रतिभा खोज खेल प्रतियोगिता मशाल में बच्चों ने दिखाया दम, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsBihar Talent Search Sports Program Mashal-2024 Kicks Off in Raghunathpur Schools

प्रतिभा खोज खेल प्रतियोगिता मशाल में बच्चों ने दिखाया दम

रघुनाथपुर के सरकारी स्कूलों में शुक्रवार से 'मशाल-2024' कार्यक्रम के तहत बिहार प्रतिभा खोज खेल की शुरुआत हुई। बच्चों में उत्साह दिखाई दिया। विभिन्न खेलों में भाग लेते हुए, एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानSat, 26 April 2025 02:49 PM
share Share
Follow Us on
प्रतिभा खोज खेल प्रतियोगिता मशाल में बच्चों ने दिखाया दम

रघुनाथपुर, एक संवाददाता। जिले के सरकारी स्कूलों में शुक्रवार से मशाल -2024 कार्यक्रम के तहत बिहार प्रतिभा खोज खेल की शुरुआत हो गई। प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे छात्र-छात्राओं में इसे लेकर काफी उत्साह दिखा। शुक्रवार को रघुनाथपुर प्रखंड अंतगर्त हाईस्कूल सह इंटर कॉलेज निखती कला, उत्क्रमित मध्य विद्यालय निखती कला एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय परशुरामपुर समेत जिले के सभी मध्य और माध्यमिक विद्यालयों में बच्चों के खेल प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पहले दिन करीब सभी विद्यालयों में एथलेटिक्स प्रतियोगिता के तहत क्रिकेट बॉल थ्रो, लंबी कूद और दौड़ का आयोजन हुआ। छात्रों की तरह छात्राओं में भी खेल के प्रति काफी रुचि दिखी। भीषण गर्मी की वजह से विभागीय निर्देश के आलोक में सुबह 7 बजे से 10 बजे के बीच ही खेल प्रतियोगिताएं कराई गई। स्कूल स्तर पर आयोजित खेल प्रतियोगिता से चयनित बच्चे संकुल स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। रघुनाथपुर प्रखंड के कुल 59 स्कूलों में प्रतिभा खोज खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रत्येक स्कूल में इसके लिए खेल आयोजन समिति बनाया गया है। इस समिति में संबंधित स्कूल के प्रधानाध्यापक, खेल शिक्षक और थाना या ओपी का कोई एक पुलिस पदाधिकारी शामिल है। सीवान जिले में कुल 1006 माध्यमिक/उच्च माध्यमिक और 419 मध्य/उत्क्रमित मध्य विद्यालयों में प्रतियोगिता कराया जा रहा है। कबड्डी और साइकिलिंग की प्रतियोगिता आज विश्व की सबसे बड़ी इस प्रतिभा खोज खेल प्रतियोगिता मशाल में बच्चों की दिलचस्पी खूब दिख रही है। शनिवार को आयोजित होनेवाले कबड्डी और साइकिलिंग की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। पहले दिन की प्रतियोगिता में अंडर 14 के बच्चे 60 मीटर और 600 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में भाग लिया। जबकि अंडर 16 के बच्चे 100 व 800 मीटर की दौड़ में हिस्सा लिए। अंडर 16 के बच्चों के बीच वालीबॉल प्रतियोगिता भी कराया जाएगा। इस प्रतियोगिता के लिए पूर्व में ही जिले के विभिन्न विद्यालयों के शारीरिक शिक्षकों और कंप्यूटर शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। इस खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक, खेल शिक्षक और अन्य कर्मी भी सहयोग कर रहे हैं। स्कूल स्तर पर चयनित होने के बाद संकुल, प्रखंड और जिला स्तर पर आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में ये बच्चे भाग लेंगे। प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित भी किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।