महिला संवाद से महिलाएं बढ़ रही हैं आगे
बड़हरिया में महिला संवाद कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाएं भाग ले रही हैं और अपनी हक की बातों को जान रही हैं। जीविका की टीम द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को बिहार सरकार की...

बड़हरिया। महिला संवाद में क्षेत्र के तमाम महिलाएं संवाद कार्यक्रम में भाग लेकर अपनी हक की बाते जान रही है। हालांकि जो महिलाएं घर से बाहर नहीं निकलती थीं वह महिला भी जागरूकता संवाद में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रही है। जिस कार्यक्रम पर जीविका की टीम ने प्रखण्ड के चौकीसहन एवं भलूआडा पंचायतों में आयुष जीविका महिला ग्राम संगठन एवं ज्योति जीविका महिला ग्राम संगठन में प्रखण्ड परियोजना प्रबंधक नलिनी रंजन झा के दिशा निर्देश में महिला संवाद का आयोजन कर जागरूकता फैला रही है। जिसमें इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बिहार सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक करना है। कार्यक्रम की शुरुआत जीविका कर्मी द्वारा वहाँ उपस्थित ग्रामीण महिलाएं को स्वागत के साथ संबोधित किया गया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए एलईडी वैन के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के लिए बिहार सरकार द्वारा योजनाएं तथा जीविका से संबंधित कार्यक्रम को वीडियो के माध्यम से दिखाया गया। इस कार्यक्रम के सत्र को आगे बढ़ाते हुए सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं से लाभान्वित ग्रामीण महिलाओं के द्वारा अनुभव साझा किया गया। साथ ही साथ कुन्ती देवी जो महिला उद्यमी योजना से लाभान्वित है उनके द्वारा अनुभव साझा किया गया। विद्यावती देवी द्वारा जो अपनी बच्ची को बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के से उच्च शिक्षा दिलवाने में सफल हुई। तत्पश्चात उपस्थित महिलाएं कि सार्वजनिक आकांक्षाएं एवं अपेक्षाएं को भी लिया गया है जैसे सड़क, नहीं, सोलर लाइट, जीविका बैंक इत्यादि ताकि इस पंचायत में विकास कार्यों में नीति निर्धारण महिलाएं के अपेक्षाएं के अनुसार किया जा सके। इस कार्यक्रम में जीविका कर्मी संतोष कुमार सहित ग्रामीण महिलाएं उपस्थित हुई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।