New Approach Road and Terminal Under Construction at Ranchi Station अंतिम चरण में स्टेशन के दूसरे प्रवेश मार्ग का निर्माण, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsNew Approach Road and Terminal Under Construction at Ranchi Station

अंतिम चरण में स्टेशन के दूसरे प्रवेश मार्ग का निर्माण

रांची स्टेशन के दूसरे प्रवेश द्वार के लिए डोरंडा से पहुंच पथ का निर्माण अंतिम चरण में है। हरमू नदी पर पुल बन चुका है। इससे डोरंडा, नामकुम, कडरू, और अन्य क्षेत्रों के लोगों को स्टेशन पहुंचने में आसानी...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSat, 26 April 2025 09:54 PM
share Share
Follow Us on
अंतिम चरण में स्टेशन के दूसरे प्रवेश मार्ग का निर्माण

रांची, वरीय संवाददाता। डोरंडा से रांची स्टेशन के दूसरे प्रवेश द्वार के पहुंच पथ (एप्रोच रोड) का निर्माण अंतिम चरण में है। यह रोड डोरंडा से नेपाल हाउस होते हुए रांची स्टेशन के दूसरे इंट्री गेट के टर्मिनल (प्लेटफार्म 5) तक बन रहा है। हरमू नदी पर पुल भी बनाया जा चुका है। निर्माण पूरा होते ही आधे शहर की आबादी को स्टेशन से आवाजाही के लिए दूसरा मार्ग मिल जाएगा। इससे डोरंडा, नामकुम, कडरू, कुसई, अरगोड़ा, हरमू, हिनू, बिरसा चौक, धुर्वा, हटिया, तुपुदाना आदि इलाकों के लोग रांची स्टेशन आसानी से पहुंच सकेंगे। वहीं, नामकुम क्षेत्र के लिए डोरंडा-घाघरा मार्ग के अलावा केतारी बागान-अयोध्यापुरी का अतिरिक्त मार्ग उपलब्ध होगा। नेपाल हाउस बौद्ध मंदिर चौक से जाने वाली सड़क आगे दो मार्ग में बंट जाती है। इसमें एक स्टेशन के सेकेंड इंट्री और दूसरा मार्ग रेलवे कॉलोनी, अमरावती, द्वारिकापुरी, कृष्णापुरी व अयोध्यापुरी होते हुए केतारी बागान स्थित नामकुम बहुबाजार मार्ग में मिलता है। नामकुम के लिए इससे आना-जाना आसान होगा। रांची के सेकेंड टर्मिनल के लिए इस मार्ग के अलावा सदाबहार घाघरा व डोरंडा मार्ग का इस्तेमाल कर रांची स्टेशन पहुंच सकते हैं।

सेकेंड टर्मिनल के नए भवन का निर्माण हो रहा है। रेल मंडल रांची का यह निर्माण कार्य 2026 तक पूरा होगा। इसमें यात्रियों के लिए टिकट काउंटर, वेटिंग रूम से लेकर हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध होगी। इसका निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है।

कोट

रांची स्टेशन के सेकेंड इंट्री गेट के लिए एप्रोच रोड बन रहा है। स्टेशन के इस भाग में भी नया और भव्य टर्मिनल बनाया जा रहा है। इसमें यात्रियों के लिए सभी सुविधाएं होंगी। यह 2026 तक बनकर तैयार होगा।

शुचि सिंह, सीनियर डीसीएम, रांची

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।