BJP Meeting in Mairwa Strengthening Party Initiatives and Upcoming Celebrations भाजपा की बैठक में स्थापना दिवस मानने का निर्णय, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsBJP Meeting in Mairwa Strengthening Party Initiatives and Upcoming Celebrations

भाजपा की बैठक में स्थापना दिवस मानने का निर्णय

मैरवा में भारतीय जनता पार्टी की बैठक नगर अध्यक्ष सुमंत वर्णवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पार्टी को मजबूत करने और 6 अप्रैल को स्थापना दिवस मनाने की योजना बनाई गई। 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानSun, 6 April 2025 11:39 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा की बैठक में स्थापना दिवस मानने का निर्णय

मैरवा। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की बैठक नगर अध्यक्ष सुमंत वर्णवाल की अध्यक्षता में हुई। पार्टी को मजबूत करने पर चर्चा हुई। जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 1980 में शुरू होकर आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। इसके पीछे कार्यक्रताओं का परिश्रम, समर्पण ,त्याग और बलिदान शामिल हैं। पार्टी के करिश्माई नेता विश्व के लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी द्वारा जन कल्याण योजना को आम जनता को बताने की अपील किया। छह अप्रैल को स्थापना दिवस मनाने के लिए हम सभी टोली बनाकर एक-एक कार्यकर्ता के घर पर भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगाकर एक दूसरे को मिठाई खिलाने पर चर्चा हुई। आने वाले 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाई जाएगी। डॉ अंबेडकर जी के जयंती पर समाज में केंद्र सरकार द्वारा की गई पंच तीर्थ के बारे में बताना है। इस अवसर पर मैरवा नगर के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल प्रभु जी गुप्ता महामंत्री हरे राम साह अभिमन्यु गुप्ता क्रीड़ा मंच के संयोजक रितेश कुमार सिंह युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष नीरज मद्धेशिया युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सौमिल उपाध्यक्ष पूर्व महामंत्री मोहन जायसवाल निशान्त वर्णवाल ज्वाला सिंह अंकु चौबे हरिहर साह सुरज वर्मा ऋषि जायसवाल मोनू कुमार धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री मनोज जायसवाल ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।