समाजसेवी के निधन पर शोक की लहर
सिसवन निवासी समाजसेवी लालदीप सिंह का निधन हो गया। 15 दिन पहले उनकी तबीयत खराब हुई थी और इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया था। उनका निधन बुधवार की देर रात हुआ। वे सिसवन व्यापार मंडल के अध्यक्ष रहे और...
Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानSat, 12 April 2025 07:39 PM

सिसवन। सिसवन निवासी समाजसेवी लालदीप सिंह के निधन की खबर मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई। 15 दिन पहले उनकी अचानक तबीयत खराब हुई और उनका इलाज पटना का आईजीएमएस में कराया गया। डॉक्टर के द्वारा उन्हें घर भेज दिया गया। बुधवार की देर रात उनका निधन हो गया। वह वर्षों तक सिसवन व्यापार मंडल के अध्यक्ष भी रहे थे। वह सिसवन गांव में बने संकट मोचन हनुमान मंदिर निर्माण में सक्रिय भूमिका रही। उनकेनिधन पर पर कांग्रेस नेता विजय शंकर दुबे, जीप सदस्य ब्रजेश सिंह, शत्रुघ्न सिंह, गणेश तिवारी, राम नारायण सिंह, प्रभुनाथ सिंह ने शोक जताया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।