गोपालपुर में घरेलू विवाद में चले ईंट- पत्थर
गोपालपुर में एक घरेलू विवाद के चलते भाई, भाभी और ननद के बीच शुक्रवार को ईंट-पत्थर चले। यह विवाद जमीनी विवाद को लेकर था। चांदतारा खातून ने आरोप लगाया कि उनकी ननदों ने उनके पति पर हमला किया। दोनों घायल...

गोपालपुर, एक संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर में घरेलू विवाद में भाई, भाभी और ननद के बीच शुक्रवार को घरेलू विवाद उत्पन्न हो गया, जिसके बाद दोनों पक्षों में ईंट पत्थर चले। बताया जाता है कि दोनों पक्षों के बीच जमीनी विवाद का मसला है। इस संबंध में एक पक्ष से चांदतारा खातून नामक गोपालपुर निवासी महिला ने आवेदन देकर हुसैनगंज पुलिस को बताया कि शुक्रवार को उनके पति अपने हिस्से की जमीन पर मकान बनवा रहे थे। उसी दौरान उनकी तीन विवाहित ननद उनके पति पर ईंट पत्थरों से हमला कर दी। जब चांदतारा खातून बीच बचाव के लिए आई तो इन्हें भी तीनों नामजद महिलाओं ने मारपीट की।
दोनों घायल पति पत्नी का इलाज हुसैनगंज सीएचसी में हुआ। चांदतारा खातून ने कहा कि इस जमीनी विवाद के लिए कई दफा पंचायती हुई है। लेकिन वो तीनों पंचायत की बातें नहीं मानतीं और झगड़ा करती रहती हैं। हुसैनगंज पुलिस इस मामले में एफआईआर दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी हैहै।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।