Empowering Women Bihar Government s Mahila Samvad Program in Tadhwa Khurd महत्वपूर्ण योजनाओं से महिलाओं को कराया गया रूबरू, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsEmpowering Women Bihar Government s Mahila Samvad Program in Tadhwa Khurd

महत्वपूर्ण योजनाओं से महिलाओं को कराया गया रूबरू

गुठनी प्रखंड के टड़वा खुर्द पंचायत में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों के विकास से जुड़ी सरकारी योजनाओं को उन...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानWed, 23 April 2025 03:12 PM
share Share
Follow Us on
महत्वपूर्ण योजनाओं से महिलाओं को कराया गया रूबरू

गुठनी, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय के टड़वा खुर्द पंचायत में मंगलवार को सरकार की महत्वपूर्ण कार्यक्रम महिला संवाद का आयोजन किया गया। इसमें राज्य सरकार द्वारा महिलाओं और किशोरियों के विकास से जुड़े मामलों की जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में सैकड़ो महिलाओं ने हिस्सा लिया। बीपीएम सुजीत कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकार के द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाओ को उन तक पहुंचाना है। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में जीविका दीदियों के अतिरिक्त अन्य दीदियों की भी भागीदार बनी। इस कार्यक्रम में वीडियो के माध्यम से बिहार सरकार के द्वारा किशोरी एवं महिलाओ के विकास हेतु उन सभी सरकारी योजनाओं से रुबरु करवाया जाता है। इसके पश्चात उपस्थित सभी दीदियों के द्वारा अपनी आकांक्षाओं को भी रखा जाता है। जिसकी अपेक्षा वो सरकार से रखती है। इन सभी आकांक्षाओं को सूचीबद्ध करते हुए मोबाइल एप्प में इंट्री की जाती है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु प्रखंड परियोजना प्रबंधक सुजीत कुमार, क्षेत्रीय समन्वयक रणविजय कुमार, सामुदायिक समन्वयक अरविंद कुमार एवम अन्य कैडरों की सक्रिय भागीदारी रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।