महिलाएं संवाद से जुड़कर सुधार रही हैं आर्थिक स्थिति
बड़हरिया में लक्ष्मीबाई और वैष्णवी जीविका महिला ग्राम संगठन ने महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और...

बड़हरिया, एक संवाददाता । प्रखण्ड कीभोपतपुर एवं रामपुर पंचायतों में लक्ष्मीबाई जीविका महिला ग्राम संगठन और वैष्णवी जीविका महिला ग्राम संगठन समूह ने प्रखण्ड परियोजना प्रबंधक नलिनी रंजन झा के देख रेख में महिला संवाद का आयोजन विधिवत रूप से किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को सरकार के तमाम योजनाओं की विधिवत जानकारी दिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बिहार सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया और महिलाओं को अधिक से अधिक लाभ लेने पर बल दिया गया।सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत जीविका कर्मी द्वारा वहाँ उपस्थित ग्रामीण महिलाएं को स्वागत के साथ संबोधित किया गया।
कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए एलईडी वान के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के लिए बिहार सरकार द्वारा योजनाएं तथा जीविका से संबंधित कार्यक्रम को वीडियो के माध्यम से दिखाया गया। इस कार्यक्रम में सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं से लाभान्वित ग्रामीण महिलाओं के द्वारा अनुभव साझा किया गया। कविता देवी जो कन्या उत्थान योजना से लाभान्वित है उनके द्वारा अनुभव साझा किया गया। प्रभावती देवी द्वारा जो अपनी बच्ची को बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के से उच्च शिक्षा दिलवाने में सफल हुई, मंजू देवी भी सरकार के विभिन्न योजनाओं से जुड़कर अपने परिवार को आगे बढ़ा रही हैं। संतोष कुमार ने कहा कि आज भी ग्रामीण महिलाओं कि सार्वजनिक आकांक्षाएं एवं अपेक्षाएं को भी लिया गया है। जैसे सड़क, नाला,सोलर लाइट, जीविका बैंक, जीविका भवन, सामुदायिक शौचालय, सामुदायिक विवाह भवन , प्रखण्ड स्तर पर डिग्री कॉलेज इत्यादि योजनाओं का ग्रामीण महिलाएं द्वारा मांग किया है ताकि इस पंचायत में विकास कार्यों में नीति निर्धारण महिलाएं के अपेक्षाएं के अनुसार किया जा सके।मौके पर क्षेत्रीय समन्वयक रवि रंजन, सामुदायिक समन्वयक रंजीत कुमार श्रीवास्तव ,विश्वंभर कुमार गुप्ता,जीविका दीदियां एवं ग्रामीण महिलाएं उपस्थित हुई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।