शिक्षक को सेवानिवृत्त होने पर दिया गया अंगवस्त्र
दरौंदा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मड़सरा में प्रधानाध्यापक बच्चा प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षक योगेन्द्र शाही ने अध्यक्षता की। कई वक्ताओं...

दरौंदा, एक संवाददाता। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मड़सरा के प्रभारी प्रधानाध्यापक बच्चा प्रसाद के सेवानिवृत होने पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन बुधवार को विद्यालय परिसर में किया गया। समारोह की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक योगेन्द्र शाही ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक के योगदान और उनके द्वारा विद्यालय के लिए किए गए कार्यों को याद किया गया। कई वक्ताओं ने प्रधानाध्यापक की ईमानदारी, कर्तव्य निष्ठा और मधुर स्वभाव का उल्लेख किया। साथ ही, विद्यालय के विकास में उनके योगदान पर भी चर्चा की। समारोह में प्रधानाध्यापक को अंगवस्त्र, डायरी, पुस्तक शॉल देकर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
समारोह को धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, अशोक कुंवर, रीता कुमारी, चंद्रशेखर सिंह, पूर्व नप उपाध्यक्ष रविन्द्र प्रसाद, मुनमुन सिंह, जितेन्द्र कुमार सिंह, अरविंद चौबे, रविन्द्र कुमार, धीरेन्द्र सिंह, विनय कुमार सिंह, अजय भारती उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।