Tragic Suicide in Barhaj Local Youth Found Hanging घर के सामने बने टिन सेड में कुंडी के सहारे लटका मिला शव, Deoria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsTragic Suicide in Barhaj Local Youth Found Hanging

घर के सामने बने टिन सेड में कुंडी के सहारे लटका मिला शव

Deoria News - बरहज थाना क्षेत्र के ग्राम पैना पश्चिम पट्टी में 42 वर्षीय अंगद सिंह ने आत्महत्या कर ली। उसका शव घर के सामने टिन सेड में फंदे से लटका मिला। परिवार ने उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन डॉक्टर ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाFri, 2 May 2025 10:34 AM
share Share
Follow Us on
घर के सामने बने टिन सेड में कुंडी के सहारे लटका मिला शव

बरहज(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। बरहज थाना क्षेत्र के ग्राम पैना पश्चिम पट्टी में एक युवक ने फंदे से लटक कर जान दे दी। घर के सामने बने टिन सेड में उसका शव कुंडी में बंधे फंदे से लटका मिला। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। अंगद सिंह (42) पुत्र ठाकुर दयाल सिंह गुरुवार को दिन में करीब तीन बजे घर से घूमने निकले। शाम को छह बजे तक जब घर नहीं लौटे तो घर वालों ने उन्हें ढूंढना शुरू किया। घर के सामने बने टिन सेड में वह फंदे से लटके मिले। परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ग्रामीणों के अनुसार दो-तीन दिन से अंगद परेशान दिख रहे थे और इधर-उधर घूम रहे थे। मृतक की पत्नी और बच्चे देवरिया रहते थे। बच्चे वहीं पढ़ाई कर रहे है। पुलिस ने घटना की जानकारी से अनभिज्ञता जताई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।