Grand Kalash Yatra Celebrates Ram Janaki and Radha Krishna Pran Pratishtha in Jogapur Kothi प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsGrand Kalash Yatra Celebrates Ram Janaki and Radha Krishna Pran Pratishtha in Jogapur Kothi

प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा

जोगापुर कोठी के यादव टोला में राम जानकी, राधा कृष्ण हनुमत शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा के लिए पांच दिवसीय भव्य कलश यात्रा आयोजित की गई। महिलाओं ने भाग लिया और जलाभिषेक के बाद यज्ञ का आरंभ किया। चंद्रभान...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानSat, 12 April 2025 07:54 PM
share Share
Follow Us on
प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा

बड़हरिया। प्रखंड के जोगापुर कोठी के यादव टोला में पांच दिवसीय आयोजित राम जानकी, राधा कृष्ण हनुमत शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में जय श्रीराम हरहर महादेव के नारे से वातावरण गुंजायमान हो गया। जोगापुर कोठी, चाडी, सिकंदरपुर, भेलपुर, बहादुरपुर सहित दर्जनों गांवों की महिलाओं ने ने कलश यात्रा में भाग लिया। वैदिक मंत्रोचारण के बाद कलश यात्रा के दौरान जलाभिषेक किया गया। उसके बाद क्षेत्र का भ्रमण कर कलश यात्रा यज्ञ स्थल पर पहुंचा और काशी मथुरा और वृंदावन के आचार्यों पंडित रुद्र प्रताप द्विवेदी के मंडली के द्वारा मंत्रोचारण के द्वारा पूजा अर्चना की गई। इसके बाद यज्ञ का आरंभ किया गया। व्यवस्थापक कोकिल यादव और यजमान बीडीसी सदस्य अर्जुन यादव ने बताया कि इस यज्ञ में चंद्रभान दुबे उर्फ केन बाबा के द्वारा रोजाना शाम 7 बजे से शिव पुराण और रामकथा पर प्रवचन किया जाएगा। है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।