राष्ट्रवादी ताकतों को जीत से मिलेगा बल: राजीव
पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में सुश्री मैथिली मृणालिनी ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। यह 108 वर्षों के इतिहास में पहली बार है जब कोई छात्रा इस पद पर चुनी गई है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंत्री...

बसंतपुर। पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की अध्यक्ष पद प्रत्याशी सुश्री मैथिली मृणालिनी को विजयी बनने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री राजीव तिवारी ने शुभकामनाएं दीं। ध्यातव्य हो कि पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के 108 वर्षों के इतिहास में पहली बार छात्रा प्रत्याशी मैथिली मृणालिनी ने जीत दर्ज की है। क्षेत्रीय मंत्री राजीव तिवारी ने आगे कहा कि 'यह जीत न सिर्फ युवाओं में 'राष्ट्र प्रथम' की विचारधारा के प्रति आस्था की जीत है। क्षेत्रीय संगठन मंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल तथा राष्ट्रीय सोशल मीडिया सह संयोजक प्रियांक देव पाठक उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।