International Labor Day Workers Challenges Discussed in Siwan Seminar मजदूरों के शोषण का औजार बन गया श्रम कोड, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsInternational Labor Day Workers Challenges Discussed in Siwan Seminar

मजदूरों के शोषण का औजार बन गया श्रम कोड

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता।तीय गणना कराने के निर्णय पर केंद्र की एनडीए सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति गहरी कृतज्ञता ब्यक्त है, यह निर्ण

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानSat, 3 May 2025 09:36 PM
share Share
Follow Us on
 मजदूरों के शोषण का औजार बन गया श्रम कोड

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर कन्हैयालाल जिला केन्द्रीय पुस्तकालय में जनवादी लेखक संघ सीवान के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मजदूर वर्ग की चुनौतियां विषयक संगोष्ठी का संचालन करते हुए मार्कंडेय ने कहा कि आज मजदूरों की हालत अत्यंत दयनीय है। मजदूर चाहे संगठित क्षेत्र के हों या असंगठित क्षेत्र के हों सर्वत्र उनका शोषण बदस्तूर जारी है। उन्हें अत्यंत कठिन परिस्थितियों में काम करना पड़ता है, वेतन कम मिलता है। सैकड़ों श्रम कानूनों को समाप्त कर मात्र श्रम कोड लागू किया गया जो मजदूरों के शोषण का औजार बन गया है।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए अरुण कुमार सिंह ने कहा कि मजदूरों के समक्ष अनेक चुनौतियां हैं। जैसे काम का घंटा अधिक होना, ओवर टाइम न मिलना, सामाजिक असुरक्षा जैसे पेंशन न मिलना, स्वास्थ्य बीमा का अभाव, श्रम की चोरी व शोषण आदि। इन आर्थिक, सामाजिक असुरक्षा से संबंधित चुनौतियों से निपटने के लिए श्रम कानूनों को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए, ट्रेड यूनियनें अधिक से अधिक सक्रिय हो और मजदूरों की समस्याओं को लेकर जबरदस्त आंदोलन चलाया जाय ताकि सरकार को बाध्य किया जा सके कि मजदूरों व किसानों के हित को प्राथमिकता दें। वरिष्ठ अधिवक्ता रविन्द्र सिंह ने कहा कि हम स्वतंत्र भारत में रहते हैं और मजदूरों के अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करने का संकल्प लें। आज सरकार एक या दो या कुछ ही पूंजीपतियों के हाथ में ही पूरे देश की पूंजी हो। पूंजी व सरकारी दमन के बल पर पूंजीवाद नव फांसीवाद में बदल गया है। डॉ. जगन्नाथ प्रसाद ने मजदूरों को संगठित होकर अपने हितों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। संगोष्ठी के अंत में प्रस्ताव पास किया गया कि 20 मई को मजदूरों की देशव्यापी आम हड़ताल को सफल बनाने में सभी ट्रेड यूनियन व श्रम संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित हो। अध्यक्षता युगल किशोर दूबे ने की। प्रो. उपेन्द्र नाथ यादव, शुभम दीक्षित, मंटू कुमार व भोगेंद्र झा ने अपनी बात रखी। श्रमिकों को उनके अधिकारों की दी गई जानकारी सीवान। अंतराष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर श्रम संसाधन विभाग ने कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन सहायक निदेशक बाल संरक्षण इकाई राजकुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने श्रमिकों को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मैरवा अनुभव कुमार व श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी बड़हरिया मुरारी सिंह ने श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का विस्तृत जानकारी श्रमिकों को दी मौके पर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी रघुनाथपुर गौतम कुमार , श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी गोरियाकोठी रघुबीर प्रसाद, स्व. कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के प्रोग्राम मैनेजर भोला श्रीवास्तव व श्रम विभाग के सभी कर्मी उपस्थित थे। प्रधान डाकघर में हुआ कार्यक्रम सीवान। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर प्रधान डाकघर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। डाक अधीक्षक सीवान प्रमंडल राहुल रंजन व सहायक डाकपाल, बचत लीलावती देवी ने अपने अनुभव को साझा किया। सहायक डाक अधीक्षक अविनेश सिंह, प्रमंडलीय सचिव जितेन्द्र कुमार तिवारी, सनातन कुमार, नवदीप कुमार, बबन कुमार, विजय कुमार यादव, मो. गौस, विपिन सिंह, रामबाबू, साक्षी सिंह, पायल राज, पंकज तिवारी, सूरज कुमार, मुकेश कुमार व सुमित कुमार आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।