Maharajganj Central School to Operate at Gorakh Singh College Campus Ensuring Bright Future for Children महाराजगंज केन्द्रीय विद्यालय का संचालन अब गोरख सिंहकॉलेज में होगा।, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsMaharajganj Central School to Operate at Gorakh Singh College Campus Ensuring Bright Future for Children

महाराजगंज केन्द्रीय विद्यालय का संचालन अब गोरख सिंहकॉलेज में होगा।

महाराजगंज केन्द्रीय विद्यालय का संचालन गोरख सिंह महाविद्यालय परिसर में होगा। सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने बताया कि विद्यालय बंद होने का खतरा टल गया है। कक्षाएं 1 से 5 तक चलेंगी और स्थायी जमीन जल्द...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानTue, 8 April 2025 09:27 PM
share Share
Follow Us on
 महाराजगंज केन्द्रीय विद्यालय का संचालन अब गोरख सिंहकॉलेज में होगा।

महाराजगंज, संवाद सूत्र। अनुमंडल मुख्यालय के गोरख सिंह महाविद्यालय परिसर में महाराजगंज केन्द्रीय विद्यालय का संचालन होगा। इसके साथ ही महाराजगंज केंद्रीय विद्यालय के बंद होने का मंडरा रहा खतरे का बादल पूरी तरह से छंट गया है। सोमवार को गोरख सिंह महाविद्यालय में स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने डीएम मुकुल कुमार गुप्ता, केन्द्रीय विद्यालय के उपायुक्त अनुराग भटनागर, प्रशासनिक पदाधिकारी भीम कुमार की उपस्थिति में प्रेस वार्ता में यह जानकारी दिया। सांसद ने कहा कि केन्द्रीय विद्यालय को भवन उपलब्ध कराने के लिए गोरख सिंह महाविद्यालय के निदेशक सह अध्यक्ष प्रो अभय कुमार सिंह बधाई के पात्र हैं। साथ ही जिला पदाधिकारी व केन्द्रीय विद्यालय के पदाधिकारी भी विद्यालय का संचालन शुरू कराने के लिए धन्यवाद के पात्र हैं। केन्द्रीय विद्यालय शुरू होने से बच्चों का भविष्य उज्जवल होगा। इस महाविद्यालय परिसर में स्कूल के संचालन से बच्चों को सुरक्षित वातावरण व सभी सुविधाएं मिल सकेगी। जल्द ही केन्द्रीय विद्यालय के लिए स्थायी जमीन मिलेगी सांसद ने कहा कि जल्द ही केन्द्रीय विद्यालय के लिए स्थायी जमीन उपलब्ध हो जाएगा, जहां भवन का निर्माण किया जायेगा। संचालन के साथी प्रत्येक वर्ष एक वर्ग संख्या बढ़ा दी जायेगी। उपायुक्त ने बताया कि अभी विद्यालय में वर्ग 1 से 5 तक का संचालन होगा। प्रत्येक वर्ष एक वर्ग बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए माननीय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल का प्रयास सराहनीय है। डीएम मुकुल कुमार गुप्ता, अध्यक्ष सह निदेशक प्रो अभय कुमार सिंह का हर स्तर से भरपूर सहयोग मिल रहा है। डीएम मुकुल कुमार गुप्ता ने कहा कि महाराजगंज केन्द्रीय विद्यालय बंद होने के कगार पर था। आज पुनः शुरू होने जा रहा है। महाराजगंज क्षेत्र के लोगों के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। डीएम ने कहा कि इस कार्य के लिए सांसद एंव केन्द्रीय विद्यालय संगठन का प्रयास काबिलेतारीफ है। सांसद, डीएम, उपायुक्त सहित अनेक पदाधिकारियों में हरकेशपुर गांव स्थित जमीन का निरीक्षण किया। इस अवसर पर ये थे मौजूद इस अवसर पर पूर्व विधायक हेमनारायण साह, गोरख सिंह महाविद्यालय के अध्यक्ष सह निदेशक प्रो अभय कुमार सिंह, एसडीओ अनील कुमार, एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन, सिविल सर्जन डॉ श्रीनीवास प्रसाद, बीडीओ बिन्दु कुमार, सीओ जितेन्द्र कुमार, केन्द्रीय विद्यालय के सहायक पदाधिकारी आर के दास, प्राचार्य हेमन्त कुमार, प्राचार्य एमपी सिंह, डा त्रिपुरारी शरण, अजय कुमार, डॉ. मृत्युंजय राज सिकु, बीएड प्रभाग की चैयरमेन वीणा कुमारी, भाजपा पूर्वी जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार, अमरजीत सिंह, राहुल सिंह, पंकज कुमार विद्यार्थी, मनीष सिंह, प्रभारी प्राचार्य प्रो मुरारी सिंह, शैलू यादव, प्रो जगदीश तिवारी, संजय सिंह राजपूत, सांसद के निजी सचिव पंकज कुमार सिंह सहित सैकड़ों लोग थे। वर्ग 1 से 5 तक होगा संचालन। अनुमंडल मुख्यालय के गोरख सिंह महाविद्यालय परिसर में महाराजगंज केंद्रीय विद्यालय का संचालन होगा। जिसमें वर्ग एक से पांच की कक्षाएं चलेगी। जिसकी शुरुआत अगले मई महीने से होगी। जिसके लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। केंद्रीय विद्यालय के डिप्टी कमिश्नर अनुराग भटनागर ने बताया कि गृह प्रवेश मई के पहले सप्ताह से हो जाएगा। इसके पूर्व जरूरत केहिसब से सभी बुनियादी व अन्य आवश्यकताओं को पुरा कर लिया जाएगा। अभिभावकों को में हर्ष केंद्रीय विद्यालय के चालू होने की खबर से किसी अभिभावकों में हर्ष वयाप्त हो गया है। शिक्षक शेखर कुंदन, ई सुगेंद्र कुमार सिंह, झब्लू सिंह, आजाद सिंह,अमित बाबुआजी, मुखिया कन्हैया राय व संतोष उपाध्याय ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय के चालू होने से लोगों को अपने बच्चे को कम खर्च में बेहतर शिक्षा दिलाने व पढ़ाने का सपना पूरा होगा। केंद्रीय विद्यालय को चालू करने का सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल का प्रयास सराहनीय है। सांसद के प्रयास से महाराजगंज में व्यवहार न्यायालय व रैक प्वाइंट जैसे विकासात्मक कार्य ऐतिहासिक है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।