New BJP District Team Announced in Siwan to Strengthen Party Presence भाजपा पश्चिमी की नई जिला इकाई में 31 कार्यकर्ता शामिल, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsNew BJP District Team Announced in Siwan to Strengthen Party Presence

भाजपा पश्चिमी की नई जिला इकाई में 31 कार्यकर्ता शामिल

सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भाजपा पश्चिमी जिला इकाई में शामिल सदस्यों की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दिलीप जायसवाल व संगठन महामंत्री भीखूभाई दालसानिया की सहमति से जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने बुधवार...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानFri, 2 May 2025 10:26 AM
share Share
Follow Us on
भाजपा पश्चिमी की नई जिला इकाई में 31 कार्यकर्ता शामिल

सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भाजपा पश्चिमी जिला इकाई में शामिल सदस्यों की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दिलीप जायसवाल व संगठन महामंत्री भीखूभाई दालसानिया की सहमति से जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने बुधवार को की। इसमें उपाध्यक्ष पद पर सुशीला देवी, धनंजय सिंह, मुकेश कुमार कुशवाहा, कुंदन सिंह, देवेंद्र गुप्ता, अनुरंजन मिश्रा, चंद्र विजय प्रकाश यादव उर्फ हैप्पी यादव व उपाध्यक्ष सह मुख्यालय प्रभारी के पद पर सत्यम कुमार सिंह सोनू बनाए गए हैं। वहीं हरेंद्र कुशवाहा, संदीप कुमार सिंन्हा उर्फ राजेश श्रीवास्तव , अनुराधा गुप्ता को महामंत्री वहीं तथा मंत्री पद पर आभा देवी, किरण गुप्ता, आभा सिन्हा, पंकज किशोर सिंह उर्फ टुन्ना सिंह, विजय कुमार चौधरी, पूनम देवी , उमाशंकर सिंह, बेबी देवी मनोनीत किए गए हैं।

जबकि, कोषाध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र पटेल, कार्यालय मंत्री पद पर सौरभ कुशवाहा, सह कार्यालय मंत्री सत्यजीत प्रसाद उर्फ रामू एवं छह प्रवक्ता बनाए गए हैं। इनमें मनोज कुमार राम, देवेंद्र तिवारी, राजकुमार शर्मा, अजय कुमार तिवारी उर्फ मंटू तिवारी प्रवक्ता, संतोष राउत, अजय पाण्डेय प्रवक्ता बनाए गए। वहीं मीडिया प्रभारी आदित्य पाठक, मुकेश कसेरा, राकेश पाण्डेय उर्फ कल्लू पाण्डेय को बनाया गया है। भाजपा को मजबूती प्रदान करेगी नई जिला इकाई: सिग्रीवाल जिला इकाई की घोषणा होने पर महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिला इकाई बिहार में एक मजबूत इकाई के रूप मे काम करेगी और भारतीय जनता पार्टी को मजबूती प्रदान करेगी। विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने खुशी व्यक्त करते हुए नई टीम के पदाधिकारी को बधाई देते हुए कहा कि आने वाले समय में आप लोगों और ज्यादा परिश्रम करना है, और विधानसभा में जिले में एनडीए को सभी सीटों पर जितना है। विधायक देवेश कांत सिंह ने जिले के पदाधिकारी को बधाई देते हुए कहा कि कि आप लोग पहले भी काम करते थे। जिला इकाई के पदाधिकारी को बधाई देने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय, प्रो. अभिमन्यु कुमार सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष सेम्पी गुप्ता, नगर परिषद उपाध्यक्ष किरण गुप्ता, प्रमील कुमार गोप, राजीव रंजन पाण्डेय, दिलीप गुप्ता शामिल हैं। सभी लोगों ने इस नई टीम के लिए प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश संगठन महामंत्री और बिहार के स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री श्री मंगल पाण्डेय का आभार व्यक्त किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।