Police Conduct Postmortem of Two Unidentified Bodies in Siwan शहर में मिले दो अज्ञात शवों का पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsPolice Conduct Postmortem of Two Unidentified Bodies in Siwan

शहर में मिले दो अज्ञात शवों का पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

सीवान, निज प्रतिनिधि । पुलिस ने रविवार को दो अज्ञात शवों का पोस्टमार्टम कराया। पहला शव शहर के व्यवहार न्यायालय के समीप मिला था। काफी कोशिश के बाद भी इसकी पहचान नहीं की जा सकी। बाद में, पुलिस ने इसे...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानMon, 19 May 2025 04:30 PM
share Share
Follow Us on
 शहर में मिले दो अज्ञात शवों का पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

सीवान, निज प्रतिनिधि । पुलिस ने रविवार को दो अज्ञात शवों का पोस्टमार्टम कराया। पहला शव शहर के व्यवहार न्यायालय के समीप मिला था। काफी कोशिश के बाद भी इसकी पहचान नहीं की जा सकी। बाद में, पुलिस ने इसे अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लायी। पोस्टमार्टम के बाद शव को सुरक्षित रखवा दिया गया है। वहीं, दूसरा शव मॉडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाजरत एक युवक का है। कई दिन पहले इसे इलाज के लिए वार्ड में भर्ती कराया गया था। इसके बाद युवक की मौत हो गयी। हालांकि, इस शव की भी अबतक पहचान नहीं की जा सकी है।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए 72 घंटे तक सुरक्षित रखवा दिया है। यदि इनके परिजन या घरवाले आते हैं तो इन्हें शव को सौंप दिया जाएगा। वैसे पुलिस इन शवों का पता लगाने के लिए अपने स्तर से सोशल मीडिया पर जानकारी दी है। लेकिन, इन शवों के बारे में अनुमान लगाया जा रहा है कि जो व्यवहार न्यायालय के समीप शव मिला है उसके शरीर पर कुछ खास कपड़ा भी नहीं था। और न ही कैसे उसकी मौत हुई है, इसके बारे में ही पता चल पा रहा है। शरीर पर किसी तरह के जख्म के निशान पाए गए हैं। इसकारण अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह किसी भिखारी का शव हो सकता है। वहीं , युवक के शव को लेकर भी कई तरह के कयास ही अभी लगाए जा रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।