गया जी में दो स्थानों पर फायरिंग, पार्षद समेत तीन घायल
-चंदौती के कंडी नवादा में भूमि विवाद को लेकर झगड़े में गोली चली -आकाश दीप

जिले में सोमवार को दो अलग-अलग जगहों पर गोलीबारी की घटनाएं हुईं। इसमें एक युवक को गोली लगी और एक पार्षद घायल हो गया। पहली घटना चंदौती थाना क्षेत्र के कंडी नवादा मोहल्ले की है। वहां भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान अचानक फायरिंग हो गई। गोलीबारी में एक युवक आकाश दीप को गोली लगी, जबकि इसके पिता दिनेश यादव भी झगड़े में घायल हो गए। दोनों घायलों को एपी कॉलोनी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। दूसरी घटना शहर के वार्ड नंबर 10 की है, जहां स्थानीय पार्षद गोपाल पासवान पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी।
गोली पार्षद के शरीर को छूते हुए निकल गई, जिससे वह घायल हो गया। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। घटनाओं की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों घटनाओं की वजह अलग-अलग है और पहली घटना भूमि विवाद से जुड़ी हुई है। दूसरी घटना में हमले के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। जख्मी वार्ड पार्षद गोपाल पासवान ने बताया कि मोहल्ले में नल जल योजना का काम चल रहा था। चार से पांच की संख्या में पहुंचे बदमाश काम कर रहे मजदूरों से मारपीट करने लगा। इसकी सूचना मिली तो, खुद घटनास्थल पर जाकर इसका विरोध किया। इस बीच वे सभी लड़के हमारे साथ मारपीट करने लगे। इसी क्रम में एक युवक ने फायरिंग कर दी। गोली पैर को छूते हुए पार कर गया। उन लड़कों ने एक महिला को भी पीटकर घायल कर दिया। भीड़ को देखते हुए फिर वे सभी बदमाश फरार हो गए। सभी बदमाशों को पहचान कर ली गई है। इन घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। कोट वार्ड पार्षद पर फायरिंग करने की जानकारी मिली हैं। मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। -देव कुमार इंद्र,थानाध्यक्ष, डेल्हा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।