Empowering Women Awareness Program on Government Schemes in Piprahi Village पिपराही में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन, Sitamarhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSitamarhi NewsEmpowering Women Awareness Program on Government Schemes in Piprahi Village

पिपराही में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन

पिपराही गांव में जागृति महिला ग्राम संगठन और उमंग महिला ग्राम संगठन द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। महिलाएं अपने गांव की...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ीTue, 20 May 2025 01:42 AM
share Share
Follow Us on
पिपराही में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन

पिपराही। प्रखंड के मेसौढा पंचायत के पिपराही गांव में जागृति महिला ग्राम संगठन तथा बसहिया शेख में उमंग महिला ग्राम संगठन के तत्वावधान में सोमवार को महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को फिल्म के माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। महिलाए महिला संवाद कार्यक्रम में बढ चढकर शामिल हो रही है। महिलाओं ने अपने गांव समाज के विकास के लिए अलग-अलग आवश्यकता की पूर्ति करने की मांग कर रही है। महिलाओं द्वारा की जा रही मांग को सूचीबद्ध किया जा रहा है। कार्यक्रम में जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक रजनीश कुमार के अलावा अन्य समन्वयक उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।