जून की प्रचंड गर्मी रात में भी दोपहर की तरह करा रही एहसास
रघुनाथपुर जिले में इस समय भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। रात का न्यूनतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जिससे नींद प्रभावित हो रही है। दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस...

रघुनाथपुर, एक संवाददाता। जिले में इतनी प्रचंड गर्मी पड़ रही है कि रात में भी दोपहर की तरह गर्मी का अहसास करा रही है। रात में भी न्यूनतम तापमान पिछले कई दिनों से 30 से 31 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। भीषण गर्मी की वजह से रात में लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है। इस माह में शुरुआत से दिन ही का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। जिले का अधिकतम तापमान तो अप्रैल-मई से ही लगातार 36 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना हुआ है। न्यूनतम तापमन भी कभी 29 डिग्री तो कभी 30 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा।
लेकिन, पिछले तीन दिनों से तो लगातार रात को भी 30 डिग्री के ऊपर चला गया है। इससे रात में भी दोपहर जैसी गर्मी का अहसास हो रहा है। इससे हालत बेहद खराब होते चले जा रहे हैं। पिछले ढाई माह से लगातार पड़ रही गर्मी की वजह से पानी का लेयर भी कम होते जा रहा है। इस वजह से पीने के पानी का संकट गहरा होते जा रहा है। परशुरामपुर गांव में कई चापाकल सूखने कगार पर पहुंच गए हैं। इस साल पुरवइया हवा के रुख रहने से उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। दिन में धूप की तेज तपिश से लोग परेशान दिन में धूप की तेज तपिश और लू से बचने के लिए लोग घरों में कैद रह रहे हैं। शाम को ही लोग घर से बाहर निकल पा रहे हैं। हालांकि, शाम में राहत सिर्फ इस बात की है कि सूर्य की तपिश बच जा रहे हैं, लेकिन गर्मी पीछा नहीं छोड़ रही है। रात का भी तापमान अधिक होने से तपिश इतनी अधिक ज्यादा बढ़ गई है कि कूलर हो या पंखे भी राहत नहीं पहुंचा पा रहे हैं। पंखा और कूलर से गर्म हवा ही निकल रही है। एसी चलाने वालों को कुछ मिल रही राहत एसी का इस्तेमाल करने वालों को जरूर कुछ राहत इस गर्मी से मिल रही है, लेकिन 16 डिग्री पर चलाने के बाद भी आम दिनों की तरह कूलिंग नहीं मिल रही है। हालांकि, उन्हें गर्मी से काफी हद तक राहत जरूर मिल रही है। इधर, बिजली की खपत बढ़ जाने से कई जगह लोगों को वोल्टेज की समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है। रात में उमसवाली गर्मी की वजह से बहुत से लोगों की नींद भी पूरी नहीं हो पा रही है। सुबह उठने के साथ ही पूरा दिन धूप की तपिश और लू खराब कर दे रही है। घर की दीवारें और छत भी तप रहे हैं घर के बाहर निकलने पर गर्मी से शरीर झुलस रही है और पंखे भी गर्म हवा उगल रहे हैं। अप्रैल से पड़ रही गर्मी के कारण घरों की छत और दीवारें तक तपने लगी हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम पारा भी 31 डिग्री पर पहुंच गया। बुधवार को 12 से 13 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही गर्म हवा पूरे दिन लोगों को झुलसाती रही। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार तक राहत की उम्मीद ही नहीं है। हालांकि, शनिवार और रविवार से गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद। शनिवार से जिले में बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।