सामाजिक न्याय हमारे संविधान की आत्मा : अवध बिहारी
सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता।दार पानी से दुर्गंध आने से आसपास के लोग परेशानियां झेलने को मजबूर हो गए हैं। एनएच के किनारे बने नाला का निर्माण कार्य

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर विधानसभा का सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम हुआ। बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष व सदर विधायक अवध बिहारी चौधरी के आवास पर आयोजित सामाजिक न्याय परिचर्चा में सामाजिक न्याय, समानता व संवैधानिक अधिकारों को लेकर विचार-विमर्श हुआ। विधायक चौधरी ने कहा कि सामाजिक न्याय की अवधारणा केवल नारा नहीं बल्कि हमारे संविधान की आत्मा है। छपरा से आए विधायक जितेन्द्र कुमार राय ने कहा कि सामाजिक न्याय तभी संभव है, जब समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। राजद के राष्ट्रीय सचिव संजय ठाकुर ने सामाजिक न्याय को पार्टी की पहचान बताया। राजद जिलाध्यक्ष ई. विपिन कुशवाहा ने कहा कि यह आयोजन सामाजिक न्याय की भावना को सशक्त करता है।
शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कुमार राय, अनीता भारती, सूरज दास व अमरेन्द्र कुमार ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता बड़हरिया पश्चिम प्रखंड अध्यक्ष चन्द्रमा राम व संचालन सीवान सदर प्रखंड अध्यक्ष कन्हैया यादव ने किया। मौके पर प्रो. महमूद हसन अंसारी, प्रो. हारुन शैलेन्द्र, सुनीता यादव, अनवारुल हक, ई. रमेश यादव, प्रवेज आलम, मो. खालिद, मो. छोटे, अमित यादव, झामा बाबू, गुड्डू सलीम, मोहन शर्मा, ई. शोएब आलम, बाबुद्दीन आजाद, रविन्द्र यादव उर्फ गब्बर यादव, साबिर मुखिया, रियासत नवाज खान उर्फ छोटकुन खान, अमरकांत यादव, कृष्ण यादव, अर्जुन यादव, चंद्रमा यादव व चंदेश्वर चौधरी आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।