Bihar ASHA Workers Protest Against Government Betrayal Over Wage Issues आशा कार्यकर्ता का विरोध प्रदर्शन 20 को, Supaul Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSupaul NewsBihar ASHA Workers Protest Against Government Betrayal Over Wage Issues

आशा कार्यकर्ता का विरोध प्रदर्शन 20 को

सुपौल में बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ की बैठक हुई, जिसमें जिला संयोजिका ऊषा सिंह ने कहा कि सरकार आशा कार्यकर्ताओं के साथ विश्वासघात कर रही है। उन्होंने बताया कि पिछले साल के समझौते के अनुसार मानदेय...

Newswrap हिन्दुस्तान, सुपौलSun, 11 May 2025 03:58 AM
share Share
Follow Us on
आशा कार्यकर्ता का विरोध प्रदर्शन 20 को

सुपौल। बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ जिला शाखा की बैठक सदर प्रखंड के पीएचसी सभा भवन में जिला संयोजिका ऊषा सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को हुई। जिला संयोजक ऊषा सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकारें लगातार आशा कार्यकर्ताओं के साथ विश्वासघात कर रही है। न उचित और सम्मानजनक मजदूरी देती है और नहीं काम के घंटे की कोई समय सीमा है। पिछले साल हड़ताल के बाद नीतीश सरकार से हुए समझौतों के आधार पर मानदेय को 1500 से बढ़ाकर 2500 करने का लिखित समझौता हुआ था जिसे अभी तक राज्य सरकार लागू नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि 20 मई को जिले के सभी प्रखंडों के पीएचसी पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

बैठक को सुनीता कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, नूतन कुमारी, सुनैना कुमारी जयंती कुमारी सहित अन्य आशा कार्यकर्ता ने संबोधित किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।