सुपौल : समारोह में पहुंचे सैंकड़ों कबीर पंथी
पिपरा में बुधवार को सतगुरु कबीर साहब की 629 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। निर्मली पंचायत से महिला सत्संग समिति ने भव्य प्रभात फेरी निकाली। कबीर पंथियों ने जूलूस निकालकर सदमार्ग पर चलने का संदेश दिया।...

पिपरा, एकसंवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में सतगुरु कबीर साहब की 629 वीं जयंती कबीर पंथी संतों द्वारा बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। निर्मली पंचायत से महिला सत्संग समिति के द्वारा भव्य प्रभात फेरी एवं झांकी निकाली गई जो निर्मली गांव का भ्रमण करते हुए पथरा उत्तर पंचायत के कैलाशपुरी जोल्हनिया गांव होते हुए राजपुर स्थित महंत रामजतन साहेब के आवास पर स्थित कबीर कुटी पहुंचे। इसमें सैकड़ो की संख्या में कबीर पंथियों ने गाजे बाजे के साथ जूलूस निकालकर लोगों को सदमार्ग पर चलने का संदेश दिया। वहीं जोल्हनियां में महंथ गरीब साहब और लखन साहेब के द्वारा आश्रम में बीजक पाठ सत्संग भजन का आयोजन कर धूमधाम से कबीर जयंती मनाई गई।
मान्यता अनुसार ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा तिथि को प्रत्येक वर्ष कबीर साहब की अनुयायी कबीर जयंती समारोह का आयोजन कर मनाते हैं। बुधवार को 46 वां वार्षिक अधिवेशन समता ज्ञान द्वारा सतलोकवासी महंत गरीब दास बाबा के आश्रम पर सतगुरु कबीर प्रकट दिवस मनाया गया। जहां महंत रामजतन दास की अगुवाई में नगर भ्रमण कर धर्म को किसने बचाया। मठ मंदिर को किसने बचाया का नारा लगाते हुए आश्रम में पहुंचकर सत्संग प्रवचन व भजन का आयोजन किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।