Hindustani Awam Morcha Meeting Focus on Empowering the Poor and Strengthening the Party सुपौल : गरीबों की पार्टी है हम : राष्ट्रीय अध्यक्ष, Supaul Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSupaul NewsHindustani Awam Morcha Meeting Focus on Empowering the Poor and Strengthening the Party

सुपौल : गरीबों की पार्टी है हम : राष्ट्रीय अध्यक्ष

सुपौल में हम पार्टी का एक दिवसीय कार्यकर्ता बैठक आयोजित हुआ। मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने गरीबों के हित में आवाज उठाने की बात कही। उन्होंने पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर...

Newswrap हिन्दुस्तान, सुपौलThu, 1 May 2025 04:25 AM
share Share
Follow Us on
सुपौल : गरीबों की पार्टी है हम : राष्ट्रीय अध्यक्ष

सुपौल, वरीय संवाददाता। जिला मुख्यालय स्थित टाउन हॉल में बुधवार को हन्दिुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्यूलर) का एक दिवसीय कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई। शुभारंभ हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिलाध्यक्ष चक्रधर प्रसाद ऋषिदेव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि हन्दिुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्यूलर) गरीबों की पार्टी है। गरीबों के हित में हमेशा आवाज बुलंद करती रही है। शोषित, वंचित, उपेक्षित समाज को अपने हक व अधिकार के लिए एकजूट होने की जरूरत है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हम पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने की जरूरत है। संघर्ष के लिए संगठन की जरूरत है। धारदार संगठन बनाए बिना आप अपनी आवाज बुलंद नहीं कर सकते हैं। इसीलिए सप्ताह में कम से कम एक दिन हम पार्टी के लिए समय दीजिए। पार्टी जितनी मजबूत होगी। उतनी ही धारदार तरीके से गरीबों की आवाज बुलंद होगी। पिपरा प्रखंड अन्तर्गत पथरा गांव जाकर मृतक कर्ण कुमार उर्फ अंकुश बाबू के परिजन से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने उचित न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। तत्क्षण पुलिस अधीक्षक से दूरभाष पर बात कर पिपरा थाना कांड संख्या-117/25 में नष्पिक्ष जांच करने की बात कही। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि न्यायालय में प्रोटेस्ट के साथ-साथ मुख्यमंत्री व पुलिस महानिदेशक से मिलकर उच्च स्तरीय जांच करवाऐंगे। आनन-फानन में आवेदन पर हस्ताक्षर करा कर मृतक परिवार के साथ धोखा हुआ है। रोड दुर्घटना या साजिशन हत्या यह नष्पिक्ष जांच के बाद स्पष्ट हो पाएगा। बिजली विभाग के खिलाफ दर्जनों हस्ताक्षर युक्त आवेदन देने पर किशनपुर प्रखंड के बोरहा पंचायत वार्ड 3 के महादलित टोला में वद्यिुत वच्छिेद का संज्ञान लेते हुए महादलितों के साथ भेद-भाव करने वाले कनीय विधुत अभियंता व बिजली म्त्रिरी पर त्वरित कार्रवाई करवाने की बात कही। कहा कि महादलित टोले को विगत दो महीनों से वद्यिुत उपयोग से वंचित रखना कहीं से भी उचित नहीं है। गरीबों के साथ अन्याय किसी भी परिस्थिति में बर्दास्त करने लायक नहीं है। लोरिक विचार मंच के प्रदेश संयोजक डॉ. अमन कुमार के द्वारा बी. बी. सी. कॉलेज सभागार में लघु जल संसाधन मंत्री को अंग वस्त्र, मोमेन्टो व बुके से स्वागत करते हुए लोन माफी हेतु मांग पत्र समर्पित की गई। कार्यक्रम में पुर्णियां जिला अध्यक्ष राजेन्द्र यादव, मधेपुरा जिला अध्यक्ष चन्दन ऋषिदेव, सरिता देवी, तुलसी सादा, मंजू देवी, शिव कुमार राम, संतोष कुमार राम, फेकन सादा, विपीन कुमार यादव, उदय नारायण चैधरी, अमरेन्द्र सादा, शशि मंडल, चन्देश्वरी सादा, हृदय सादा, गीता देवी आदि ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।