सुपौल : विकास हत्याकांड में दर्ज हुआ केस
पिपरा में विकास हत्याकांड में पुलिस ने केस दर्ज किया है। टेंट हाउस के मालिक अर्जुन चौधरी को नामजद किया गया है और गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक की पत्नी...

पिपरा, एक संवाददाता। विकास हत्याकांड में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इसमें टेंट हाउस के मालिक तुलापट्टी पंचायत के लालपट्टी निवासी अर्जुन चौधरी को नामजद किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि अर्जुन चौधरी पर पहले से ही आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। मृतक विकास की पत्नी रेणु देवी विकास हत्याकांड में इसे नामजद किया है। मालूम हो कि शुक्रवार की रात मधेपुरा जिला के सिंहेश्वर से टेंट का काम कर वापस घर लौटने के दौरान अपराधियों ने तुलापट्टी पंचायत के लालपट्टी के पास विकास को गोली मार कर हत्या कर दी थी। घटना से गुस्साए लोगों ने शनिवार को निर्मली चौक पर एनएच जाम कर दिया था। बाद में अधिकारियों के समझाने पर लोगों ने जाम हटाया। उधर, घटना के बाद से मृतक के परिजनों में अभी भी कोहराम मचा है। विकास अपने घर कर एकलौता कमाने वाला था। इस घटना से गांव में मातम पसरा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।