एक किलो गांजा किया बरामद
सुपौल के एसएसबी जवानों ने शुक्रवार रात इंडो-नेपाल सीमा पर एक किलो गांजा बरामद किया। तस्कर मौके से फरार हो गया। कमांडेंट गौरव सिंह के अनुसार, जवानों ने सूचना पर नाका ड्यूटी लगाई और एक व्यक्ति को सामान...

सुपौल। एसएसबी सीमा चौकी शैलेशपुर के जवानों ने शुक्रवार की रात इंडो-नेपाल सीमा पर एक किलो गांजा बरामद किया। हालांकि इस दौरान तस्कर मौके से फरार हो गया। कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि सीमा चौकी शैलेशपुर के जिम्मेवारी क्षेत्र में मिली सूचना पर बॉर्डर पिलर नंबर 206/4 के समीप नाका ड्यूटी लगाया गया। रात लगभग 8.55 बजे एक व्यक्ति कुछ सामान के साथ नेपाल से भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। जवानों को देखते ही वह सामान छोड़कर नेपाल की तरह भाग निकला। जवानों ने बैग की जांच की तो एक किलो गांजा बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि कागजी कार्रवाई के बाद जब्त गांजा को वीरपुर थाना पुलिस को सौंप दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।